06 June, 2026 (Saturday)

BSEB Bihar Board Matric Exam 2021 : जानें गणित के महत्वपूर्ण चैप्टर और एग्जाम पैटर्न

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 के गणित विषय के सिलेबस में कोई कटौती नहीं की गयी है। गणित में सारे चैप्टर को अच्छे से पढ़ें। सभी चैप्टर से प्रश्न आएंगे। किसी भी चैप्टर को इग्नोर न करें। हर दिन तीन से चार घंटे गणित में देना जरूरी हैं। गणित में सूत्रों पर विशेष ध्यान दें। सूत्र वाले प्रश्न वस्तुनिष्ठ के साथ लघु और दीर्घ उत्तरीय में भी रहेगा। इसे अच्छे से हर दिन अभ्यास करें। ये सलाह हिन्दुस्तान कार्यालय में आयोजित गणित विषय की टेली काउंसिलिंग के दौरान शिक्षक आशुतोष कुमार ले इी। श्रीरघुनाथ बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कंकड़बाग के गणित के शिक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि गणित को रट कर नहीं बल्कि अभ्यास कर याद करने की कोशिश करें। एक सवाल को तब तक बनाएं जब तक कि वह आपके दिमाग में पूरी तरह से बैठ न जाए।

छात्रों के सिलेबस कम करने के सवाल पर आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रश्नों की संख्या इस बार बढ़ सकती है। विकल्प अधिक मिल सकते हैं। लेकिन उत्तर देने वाले प्रश्नों की संख्या उतनी ही रहेगी। बताया कि गणित का उत्तर प्वाइंट में दें। प्वाइंट वाइज उत्तर देने में अच्छे अंक आते हैं। लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का उत्तर देने में फार्मूला जरूर लिखें।

दीक्षा पोर्टल के वीडियो से करें तैयारी 
आशुतोष कुमार ने बताया कि दीक्षा पोर्टल पर हर विषय का वीडियो डाला गया है। मैट्रिक में गणित और विज्ञान विषय का सिलेबस एनसीईआरटी के अनुसार ही है। इसका फायदा बिहार के छात्रों को उठाना चाहिए। दीक्षा पोर्टल पर गणित के हर चैप्टर का वीडियो है। इस वीडियो को डाउनलोड कर भी पढ़ाई की जा सकती है। इसके अलावा छात्र उन्नयन एप से जुड़कर भी पढ़ाई कर सकते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

गणित का अंक पैटर्न 
कुल अंक  –   100
खंडों की संख्या  –  दो
खंड-अ  –   वस्तुनिष्ठ – कुल अंक-  50
खंड-ब    –  लघु उत्तरीय  – कुल अंक- 30 (इसमें हर प्रश्न दो-दो अंक के होंगे)
– दीर्घ उत्तरीय   -कुल अंक-  20 (इसमें हर प्रश्न पांच-पांच अंक के होंगे)

महत्वपूर्ण चैप्टर और अंक वेटेज
संख्या पद्धति –  वास्तविक संख्या (दस अंक)
बीजगणित   –  बहुपद, दो चर में रैखिक समीकरण युग्म, द्विघात समीकरण, समांतर श्रेणी (20 अंक)
त्रिकोणमिति   –  त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय तादात्मय, ऊंचाई और दूरी (20 अंक)
नियमक ज्यामिति  –  नियामक ज्यामिति (दस अंक)
ज्यामिति  –  त्रिभुज, वृत्त, रचना (20 अंक)
क्षेत्रमिति   –  वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल, पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयरन (दस अंक)
सांख्यिकी एवं प्रायिकता  – सांख्यिकी, प्रायिकता (दस अंक)

इन छात्रों ने किया फोन 
सचिन कुमार नवादा, प्रिंस कुमार भोजपुर, राज आर्या मुंगेर, रिया रानी मुंगेर, मनोज कुमार, विनीत कुमार पटना, प्रशांत गांधी, कन्हैया कुमार, हबीब, अंजली, रिया बेगूसराय, अमन कुमार अररिया, अनुज कुमार, प्रणव कुमार, निखत प्रवीण, नाहित खातून मुजफ्फरपुर, रिंकू कुमार, अमृत रंजन विकास कुमार, इंद्रजीत कुमार, रेखा गया, चून्नू कुमार आरा, मधु सिंह गोपालगंज, संतोष कुमार समस्तीपुर, संदीप गोपालगंज, सवा प्रवीण पूर्णिया, हर्षित दरभंगा, आदित्य परवीण खगड़िया, शुभंकर ओझा, कुणाल किशोर, आयूष राज सहरसा, शाहिस्ता प्रवीण पूर्णिया, अभिषेक कुमार नालंदा, शिव शंकर मधुबनी, तसीम खान सीतामढ़ी, अनिल कुमार, अजीत कुमार सीवान, शिव कुमार दरभंगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed