06 June, 2026 (Saturday)

बोरा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं प्रारम्भ

लखनऊ सीतापुर रोड स्थित बोरा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज, प्रांगण सेवा अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं प्रारम्भ हुयीं। नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित काॅलेज के प्रबन्ध निदेशक एवं भाजपा विधायक डा0 नीरज बोरा एवं काॅलेज निदेशक बिन्दू बोरा ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
डा0 नीरज बोरा ने नवप्रवेशित विद्याथिर्यों को योगा एवं फिटनेस से सम्बन्धित जानकारियां दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि जीवन में किसी व्यक्ति को मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश करने का अवसर प्रदान हो, यह ईश्वर का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म लेने के बाद शरीर के अन्दर किसी प्रकार की विकृति एवं तकलीफ होने पर शरीर को भेदने की हिम्मत माता-पिता भी नहीं रखते हैं। ईश्वर द्वारा बनाये गये शरीर के अन्दर कोई भी परिवर्तन करने की शक्ति इस धरती पर सिर्फ चिकित्सक को है।डा0 बोरा ने कहा कि माता-पिता ने बड़े विश्वास के साथ आपको नर्सिंग के क्षेत्र में भेजा है, कि आप मेहनत से पढाई करके अपना नाम समाज एवं देश में रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि जीवन में सफलता तभी हासिल किया जा सकता है, जब वह अनुशासित एवं गम्भीरता से अपना छात्र जीवन व्यतीत करें।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को ईमानदारी एवं अनुशासित होकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया।  इस दौरान मुख्य रुप से कालेज प्राचार्या डा0 शीला तिवारी, एल्बिन एम0वी0, डा0 सना, तपन साहनी, डा0 अमर सक्सेना, अनुपमा, ज्योति वर्मा एवं अंजली मिश्रा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
आनलाइन क्लासेज की दी गयी 
जानकारी
कोरोना महामारी ने जिंदगी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसका असर शिक्षा क्षेत्र में भी दिखायी दे रहा है। अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल एवं काॅलेज भेजने में असहज दिख रहे हैं। ऐसे में बोरा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को आनलाइन क्लासेज हेतु डा0 सना ने अहम जानकारियां दी गयीं।
नए चेहरों में नई शुरुआत को लेकर दिखी चमकः नर्सिंग कालेज में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं में अपने नए कैरियर को लेकर काफी खुशी चेहरे पर झलक रही थी। बैचलर आफ फिजियोथिरेपी में प्रवेश लेने वाली छात्रा आंचल ने बताया कि उसे बेहद खुशी है कि उसे बोरा नर्सिंग कालेज में प्रवेश मिला है।
अभी लक्ष्य की राह पर पहला कदम है। अभी बहुत मेहनत करनी है। वहीं जीएनएम के छात्रा पारुल ने कहा कि स्कूल के बाद अब बड़े शिक्षा संस्थान में पढ़ाई करना गर्व का विषय है। बड़ा कैम्पस है, गुरुजनों के साथ ही सीनियर्स की मदद भी मिलेगी। दिन-रात मेहनत करुंगी, जिससे अपने लक्ष्य को पाकर अपने माता पिता के सपनों को पूरा कर सकूं।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *