बिल गेट्स के बयान से भारत को झटका, किसी को नहीं थी ऐसी उम्मीद
5 years ago
पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से जूझ रही है. इस मुश्किल समय में फिलहाल वैक्सीन को ही इस जानलेवा वायरस से बचने का कारगर उपाय माना जा रहा है. लेकिन इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के टॉप बिजनेसमैन बिल गेट्स इस बात को लेकर आलोचना के केंद्र में आ गए हैं कि भारत समेत विकासशील देशों के साथ टीके का फार्मूला साझा नहीं किया जाना चाहिए. असल में, स्काई न्यूज के साथ इंटरव्यू में बिल गेट्स से पूछा गया कि वैक्सीन से इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट की सुरक्षा हटा ली जाए और इसे दुनिया के देशों के साथ साझा किया जाए तो क्या इससे सब तक टीका पहुंचाने में मदद मिलेगी? इस पर बिल गेट्स ने सपाट लहजे में कहा, ‘नहीं.’ उन्होंने कहा, ‘दुनिया में वैक्सीन बनाने वाली बहुत सी फैक्टरियां हैं और लोग टीके की सुरक्षा को लेकर बहुत ही गंभीर हैं. फिर भी दवा का फार्मूला साझा नहीं किया जाना चाहिए. अमेरिका की जॉन्सन एंड जॉन्सन की फैक्ट्री और भारत की वैक्सीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में अंतर होता है. हमारी विशेषज्ञता और पैसे से एक सफल वैक्सीन बनती है. बिल गेट्स ने आगे कहा कि वैक्सीन का फॉर्मूला किसी रेसिपी की तरह नहीं है कि इसे किसी के भी साथ साझा किया जा सके. और यह सिर्फ बौद्धिक संपदा का मामला भी नहीं है. इस वैक्सीन को बनाने में काफी सावधानी रखनी होती है, टेस्टिंग करनी होती है, उसका ट्रायल होना होता है. वैक्सीन बनाने के दौरान हर चीज बहुत सावधानीपूर्वक देखी और परखी जाती है.