06 June, 2026 (Saturday)

बंथरा लखनऊ बुधवार रात्रि मे महिला ने बाग में जाकर फांसी लगाकर दी अपनी जान

बंथरा थाना अंतर्गत त्रिलोचन खेड़ा ग्राम सभा रहीम नगर पड़ियाना मैं महिला ने बुधवार देर रात गांव से बाहर बाग में जाकर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी । बंथरा पुलिस द्वारा घटना के संबंध में बताया गया त्रिलोचन खेड़ा रहीम नगर पडियाना निवासिनी फूलमती पत्नी रामखेलावन उम्र 55 वर्ष गांव से बाहर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। जिसकी सूचना उसके परिजनों द्वारा बंथरा थाने में दी गई और बताया गया रात में हम सभी लोगों ने साथ खाना खाया उसके बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह फूलमती के बिस्तर पर व घर में ना होने से उसकी तलाश की गई जिसे गांव के बाहर बाग में फांसी पर लटकता हुआ पाया गया । पुलिस द्वारा बताया गया शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार की जाएगी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *