अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा का हो गया था ऐसा हाल, एक्ट्रेस ने अब कहा- ‘मेरे जिंदगी का सबसे बुरा दौर था’
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पति अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। उन्होंने 19 साल शादी चलाने के बाद तलाक लेने का फैसला किया। मलाइका अरोड़ा की अरबाज खान से जब शादी हुई थी वह महज 25 साल की थीं। इन दोनों ने साल 2017 में तलाक लिया था। इसके बाद से मलाइका अरोड़ा अरबाज खान के साथ शादी और तलाक को लेकर खुलकर अपने कई इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं।
एक बार फिर से उन्होंने अपने तलाक को लेकर बड़ी बात कही है। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड बबल से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्म करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। मलाइका अरोड़ा ने अब कहा है कि अरबाज खान से तलाक लेने के बाद जिंदगी को शुरू करना उनके लिए आसान नहीं था। वह उस समय अपने जिंदगी के खराब तौर से गुजर रही थीं।
मलाइका अरोड़ा के अनुसार वह इन बातों को लेकर परेशान थीं कि तलाक के बाद उनके बच्चे पर इसका क्या असर होगा, फैमिली का प्रेशर और चीजों को कैसे मैनेज करेंगी, इन सभी बातों को लेकर मलाइका अरोड़ा काफी परेशान रहती थीं। अभिनेत्री ने कहा, ‘उस समय बहुत सारी बातें मेरे दिमाग में घूम रही थीं। मुझे लग रहा था कि यह मेरे जिंदगी का सबसे बुरा दौर था। इस एक फैसले से मेरी पूरी जिंदगी में पलटकर रख दिया था। इस बदलाव से मुझे डील करना था क्योंकि इसमें मेरे बच्चे और मेरा परिवार शामिल था। बात सिर्फ मेरी नहीं थी। इसमें कई जिंदगियां शामिल थीं।’
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा है कि जब उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया था तो उनके दिमाग में बहुत सारी चीजें चल रही थीं। वह कहती हैं, ‘मेरा यह फैसला मुझसे जुड़े लोगों को प्रभावित करने वाला था। आखिरी समय में सिर्फ हम दो ही थे। साथ में हम पति-पत्नी। हमने फैसला किया कि यही सबसे बेस्ट है। लेकिन वही सबसे ज्यादा मुश्किल था। वह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौरा था।’
अभिनेत्री के आगे कहा, ‘इसके बाद मैंने योग और मेडिटेशन की ओर रुख करने का फैसला किया जो शायद हर पहलू से ठीक था, क्योंकि मुझे लगा कि यह ऐसे आउटलेट हैं जो मुझे बेहतर तरीके से चैनलाइज करने में मदद करता है, जो मेरे अंदर चल रहे उथल-पुथल से निपटने में मदद करेगा।’ इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।
