06 June, 2026 (Saturday)

कंगना रनोट ने साउथ फिल्मों की जबरदस्त लोकप्रियता की बतायीं तीन वजह, बॉलीवुड से बचने की दी सलाह

भारतीय सिनेमा में इस वक्त दक्षिण भारतीय फिल्मों का खूब शोर है। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हो रहीं फिल्में पिछले कुछ वक्त से जिस तरह से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर रही हैं, वो अभूतपूर्व है। हाल ही में तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज की हिंदी बेल्ट में सफलता ने ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया। अब कंगना रनोट ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की बेतहाशा सफलता पर अपनी राय दी है और तीन वजहें बतायी हैं, जिसके चलते साउथ सिनेमा की फिल्मों को अखिल भारतीय स्तर पर इतना सराहा जा रहा है। साथ ही कंगना ने इन फिल्ममेकर्स को बॉलीवुड से बचने की चेतावनी भी दी।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इन कारणों का जिक्र किया है, जिसके चलते साउथ कंटेंट और सुपर स्टार्स का इतना क्रेज है। कंगना ने इसकी पहली वजह बतायी है कि साउथ फिल्मों का कंटेंट की जड़ें भारतीय संस्कृति में गहरे तक पैबस्त हैं। दूसरी वजह है कि वो अपने परिवारों से बेहद प्यार करते हैं और उनके रिश्तों में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव नहीं है, वो भारतीय मान्यताओं के अनुरूप हैं। उनके जज्बे और काम के प्रति समर्पण का कोई मुकाबला नहीं है।

इसके साथ कंगना ने लिखा- उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बॉलीवुड उन्हें भ्रष्ट ना कर सके। बता दें, कंगना की पिछली फिल्म थलाइवी तमिल और हिंदी में रिलीज की गयी थी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक की पटकथा केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी और निर्देशन एएल विजय ने किया था।

jagran

साउथ की ये फिल्में हिंदी में होंगी रिलीज

इस साल साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्में हिंदी में भी साथ में रिलीज होंगी। इनमें राम चरन-एनटीआर जूनियर की आरआरआर, प्रभास की राधे श्याम, यश की केजीएफ चैप्टर 2, विजय देवरकोंडा की लाइगर और अजीत कुमार की वलिमै शामिल हैं। आरआरआर और राधे श्याम मूल रूप से तेलुगु फिल्में हैं, जबकि केजीएफ चैप्टर 2 कन्नड़ फिल्म है। वहीं, लाइगर हिंदी और तेलुगु में बनायी जा रही है। वलिमै तमिल फिल्म है।

साउथ फिल्मों का बॉलीवुड कनेक्शन

आरआरआर में बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और आलिया भट्ट ने काम किया है। वहीं, केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त और रवीना टंडन हैं। लाइगर से करण जौहर विजय देवरकोंडा को हिंदी सिनेमा में लॉन्च कर रहे हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडेय फीमेल लीड हैं। वलिमै में हुमा कुरैशी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *