24 October, 2026 (Saturday)

भारतीय फिल्म संस्थान ने साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ फीमेल एक्टर की सूची में तापसी पन्नू को किया शामिल, पढ़िए पूरी खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी शानदार एक्टिग और बेबाक अंदाज के चलते चर्चाओं में रहती हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से ज़ुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब उन्होंने भारतीय फिल्म संस्थान द्वारा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म हसीन दिलरुबा में अपने प्रदर्शन के लिए साल 2021 की बेस्ट फीमेल एक्टर की सूची में शामिल किया है।

इसकी जानकारी तापसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। सर्वे में देश में 07 फिल्म समीक्षकों को रेटिंग मैकेनिकल के माध्यम से आईएफआई ने आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने तापसी की फिल्म हसीन दिलरुबा को 10 में से 1 नंबर पर रखा। इस सर्वेक्षण में भारद्वाज रंगन, सचिन चटे, सिराज, चांदो खान, डाल्टन क्रिस्टोफर, उत्पल दत्ता ने भाग लिया था।

हसीन दिलरुबा की कहानी

बता दें कि 2 जुलाई, 2021 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हसीन दिलरुबा एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर और ट्विस्टेड लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे ने मुख्य किरदार निभाया है।

तापसी पन्नू का वर्कफ्रंट

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो साल 2022 में बैट टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही फिल्म लूप लपेटा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री ताहिर राज भासीन के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। लूप लपेटा साल 1998 में आई जर्मन फिल्म रन लोला रन का आधिकारिक रीमेक है, जिसको टॉम टाइकर ने निर्देशित किया था। आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित इस रीमेक को सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन और आयुष माहेश्वरी के बैनर तले बनाया है। ये फिल्म 4 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इसके अलावा तापसी राहुल ढिलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन मिताली राज की बायोपिक है, जिसमें एक्ट्रेस लीड मिताली राज का किरदार प्ले कर रही हैं। तापसी पन्नू की इस फिल्म को भी इस साल 4 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed