06 June, 2026 (Saturday)

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर जोधपुर में तलाश रहे हैं अपना वेडिंग डेस्टिनेशन! क्या जल्द करने वाले हैं शादी

बॉलीवुड के मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की है। फैन्स का काफी टाइम से इनकी वेडिंग डेट का इंतजार है। पर लगता है अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है। इस जोड़े को हाल ही में जोधपुर में स्पॉट किया गया। अब उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद से ये चर्चा हो रही है कि दोनों शादी के लिए वेन्यू देखने गए हैं। सोशल मीडिया पर बज़ है कि दोनों जल्द एक होने वाले हैं। क्योंकि दोनों की तस्वीरें वायरल हो रहीं है जिसमें आलिया-रणबीर साथ नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। किसी का कहना है कि दोनों अपना वेडिंग वेन्यू देखने आए है। एक यूजर ने लिखा कि- अब तो ऑफिशियल ही हो गया है तो वहीं कई लोगों ने उन्हें बधाई तक दे दी है।

दरअसल, जोधपुर फिल्मी सितारों के लिए ड्रीम वेडिंग प्लेस है। तो इसलिए भी इन खबरों को जोर मिलता है। यहां धूमते हुए रणबीर कपूर ने ब्राउन कलर की लूज टी शर्ट के साथ ट्राउजर पहना था तो वहीं आलिया ग्रीन व्हाइट प्रिंट जैकेट के साथ जींस पहने नजर आ रही थीं। इन्होंने सेफ्टी मेजर्स का ध्यन रखते हुए मास्क भी लगाया था।

वैसे कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो आलिया-रणबीर का बचाव करते हुए लिख रहे हैं कि शायद ये जोड़ा बर्थडे मनाने गया है। क्योंकि 28 सिंतबर को रणबीर कपूर अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। हालांकि शादी जैसी खबरों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मान सकते हैं कि आलिया और रणबीर शायद बर्थडे ही मनाने गए हैं।

बता दें कि फैंस के बीच आलिया और रणबीर की शादी का ऐसा क्रेज है कि उनकी शादी के झूठे कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कई लोगों ने तो इस पर यकीन भी कर लिया था हालांकि बाद में ये बात झूठी निकली थीं। वैसे आजकल आलिया रणबीर की मम्मी नीतू कपूर के साथ मंबई स्थित अपने घर को देखन ेजातीं हैं। ऐसी चर्चा है कि दोनों शादी के बाद इसी घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *