06 June, 2026 (Saturday)

अज्ञात कारणों से लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

सौरिख। नगर में स्थित पाल तिराहे पर देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब अज्ञात कारणों से एक दुकान में आग लग गई कुछ ही देर मे देखते देखते  आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने धीरे धीरे चार दुकानों को अपने आगोश में ले लिया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा दमकल विभाग व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया इस पूरे घटनाक्रम में लाखों रुपए का सामान तथा नगदी जलकर खाक हो गई तथा दो लोग घायल भी हो गए
नगर में स्थित पाल तिराहे पर बबली पत्नी जिप्पी व ईश्वर दयाल पुत्र छेदा लाल व नीरज चौरसिया पुत्र रमेश चंद्र चौरसिया व शिव गोपाल पुत्र राजेंद्र नाथ की दुकानें स्थित हैं देर रात्रि अज्ञात कारणों से बबली की दुकान में आग लग गई जब तक बबली कुछ समझ पाती आग ने उग्र रूप ले लिया धीरे-धीरे आग ने पास में बनी दुकानों को भी अपने आगोश में ले लिया घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा व कस्बा इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने आनन फानन आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ी को फोन कर बुलाया तब तक पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया थोड़ी देर बाद एक के बाद तीन दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने लगे धीरे धीरे इन गाड़ियों का पानी समाप्त हो गया स्थानीय लोगों द्वारा पास ही में जामा मस्जिद की समरसेबल से गाड़ियों को पानी उपलब्ध कराया तथा नगर पंचायत द्वारा भी पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान व नगदी जलकर खाक हो चुकी थी हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में आग बुझाते हुए दुकान स्वामी बबली सक्सेना गंभीर रूप से झुलस गई उन्हें उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया तथा उनके भाई रामबाबू पुत्र रमेश बाबा भी घायल हुए घटनास्थल पर देखने वालों का तांता लग गया पीड़ित बबली का कहना है की आग किसी दूसरे के द्वारा लगाई गई है हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप चर्चा का विषय बने हुए हैं आखिर आग लगने का कारण क्या है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा आग के उग्र रूप में कई लोगों की गृहस्थो को जलाकर खाक कर दिया लिए यह आरोप-प्रत्यारोप तो चलते ही रहेंगे यह तो पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *