06 June, 2026 (Saturday)

अंतर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर चोरों को किया गिरफतार एसपी ने घटना का किया खुलासा

कन्नौज। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर अलग अलग घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके पास से एक मोटर साइकिल तीन तमंचा 315 बोर व पांच जिंदा कारतूस व घटना में चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की है।
बुधवार को मामले का पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पुलिस कार्यालय सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि उक्त शातिर चोरों ने विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उक्त शातिर चोरो की गिरफ्तारी के लिये सर्विलांस टीम, स्वाट टीम, तिर्वा कोतवाली पुलिस द्वारा जाल बिछाकर व मुखबिर की निशानदेही पर उक्त तीनो शातिर चोरो को धोबी घाट पुल के पास से दबोच लिया गया है। उक्त अभियुक्तगण किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उक्त तीनों शातिर चोरों को दबोचा लिया गया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला है।
चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन तमंचा 315 बोर 5 जिंदा कारतूस 15 तोड़िया, दो पायल, 4 चूड़ा, पांच बाली, एक अंगूठी, 3 पेंडल, एक चेन, चार बिछिया, एक हाय, 2 कील, 2 रिंग समेत 2 हज़ार  रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपने नाम बबलू उर्फ सबलू पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला शेखाना, धीरु उर्फ बराती पुत्र सुलखान निवासी मोहल्ला शेखाना थाना कन्नौज, विजय उर्फ आशू पुत्र राम तीरथ निवासी महतेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज बताया है। पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *