30 October, 2026 (Friday)

सुबह सुबह कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.6 थी तीव्रता

कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार तड़के 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार की सुबह सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 बताई गई है। सुबह नींद से जगते ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और घरों से बाहर निकल आए। हल्के झटके से किसी तरह का कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोगों में दहशत है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार की शाम को 3.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
जानकारी के मुताबिक भूकंप शाम 6:44 बजे 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था और इसका केंद्र 33.890 अक्षांश और 74.992 देशांतर पर स्थित था, जो श्रीनगर से लगभग 28 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था। भूकंप की समीक्षा की गई और किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली। लेकिन भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed