08 September, 2026 (Tuesday)

जम्मू में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, कचानक सेक्टर से पार किया था बॉर्डर

पाकिस्तानी घुसपैठिये ने कनाचक सेक्टर के पास बॉर्डर पार किया था। घुसपैठिये ने अपना नाम नजीर सधीर बताया है। वह सियालकोट जिले का रहने वाला है। अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा है। घुसपैठिया गुरुवार को जम्मू जिले के कनाचक सेक्टर में पकड़ा गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के सियालकोट जिले के नजीर साधिर के रूप में की गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पाकिस्तानी नागरिक नजीर सादिर ने कथित तौर पर जम्मू के कनाचक सेक्टर के पास इंटरनेशनल बॉर्डर पार किया था। अभी सुरक्षा एजेंसियां ​​उससे पूछताछ कर रही हैं, ताकि बॉर्डर पार करने के पीछे के हालात और मकसद का पता लगाया जा सके। 44 बीएसएफ बटालियन के जवानों ने उसे बॉर्डर आउट पोस्ट सोहन के पास से पकड़ा। उसकी पहचान और अंदर आने का मकसद पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
आतंकी संगठनों से जुड़ी संपत्ति कुर्क
बारामूला जिले में गुरुवार को पुलिस ने एक स्कूल समेत प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़ी कई संपत्तियां कुर्क कीं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर क्षेत्र में दो इमारतों, छह दुकानों और दो कनाल जमीन को कुर्क किया। सोपोर थाने में यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इन संपत्तियों का पता चला था। प्रवक्ता ने कहा कि निरंतर जांच, सरकारी और राजस्व रिकॉर्ड की पड़ताल एवं संबंधित प्रशासनों से पुष्टि हुई कि इन परिसरों का संबंध जमात-ए-इस्लामी से है।
डीएम ने जारी किए आदेश
पुलिस की ओर से सौंपी गई विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने 12 अगस्त के एक आदेश में यूएपीए के तहत डुरू के इस्लामिया मॉडल स्कूल (जो 2022 से बंद है) की संपत्ति को अधिसूचित किया जहां दो दो-मंजिला इमारतें, छह दुकानें और दो कनाल जमीन हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के अनुरोध पर, बारामूला के जिलाधिकारी ने यूएपीए के तहत जरूरी आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि आदेशों का अनुपालन करते हुए पुलिस ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर अधिसूचित संपत्तियों को कुर्क किया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठनों और उनसे जुड़े नेटवर्क की संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों की पहचान करने एवं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए की गई लगातार जांच का नतीजा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *