06 June, 2026 (Saturday)

केरल निकाय चुनाव: BJP और NDA को वोट देने वालों का पीएम मोदी ने किया शुक्रिया, UDF-LDF पर कसा तंज

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले केरल के लोगों के प्रति मेरा आभार. केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है.’

Kerala Local Body Elections: केरल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों का नतीजा शनिवार, 13 दिसंबर को सामने आया. रिजल्ट घोषित होने के बाद पीएम मोदी ने भी एक एक्स पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया साझा की और वोटर्स की तारीफ की. प्रधानमंत्री ने केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले केरल के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) पर जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले केरल के लोगों के प्रति मेरा आभार. केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है. प्रदेश के लोग एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन प्रदान कर सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ एक विकसित केरल बनाने में योगदान कर सकता है.’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *