06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने आरएसएस संस्थापक हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली होगी. जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे.अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इवेंट में शामिल होंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने आरएसएस संस्थापक हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली घुट रही जहरीले स्मॉग में, AIIMS के पास AQI पहुंचा 484
दिल्ली के AIIMS के पास प्रदूषण के ज़हरीले धुएं की मोटी चादर ने पूरे शहर को ढक लिया है. CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार इस इलाके में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 484 है, जिसे ‘गंभीर’ कैटेगरी में रखा गया है.

तेलंगाना ग्राम पंचायत चुनाव के लिए आज हो रही दूसरे फेज की वोटिंग
तेलंगाना के खिल्ला वारंगल मंडल के गुंटूर पल्ली गांव के पोलिंग बूथ की तस्वीर है. यहां आज लोगों ने तेलंगाना ग्राम पंचायत चुनावों के दूसरे चरण के लिए वोट डाले.

कांग्रेस रामलीला मैदान से आज करेगी ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ की महारैली
दिल्ली के रामलीला मैदान से आज कांग्रेस अपनी ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ महारैली करेगी.

दिल्ली में जहरीला स्मॉग… ITO का AQI पहुंचा 484, GRAP-4 लागू
दिल्ली के ITO इलाके से सुबह-सुबह की तस्वीरें सामने आई हैं. यहां ज़हरीले धुएं की मोटी परत ने पूरे शहर को ढक लिया है. CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के मुताबिक, इलाके का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 484 है, जिसे ‘गंभीर’ कैटेगरी में रखा गया है. CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी एक्शन लागू कर दिए हैं.

दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली
दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली होगी. जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे.

वर्तमान में हमारे पास 33 कोल्ड स्टोर चालू : उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह
ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा, वर्तमान में हमारे पास 33 कोल्ड स्टोर चालू हैं. कई कोल्ड स्टोर निष्क्रिय पड़े हैं. राज्य सरकार ने अब उन सभी के लिए एक नीति जारी की है जो अपने कोल्ड स्टोर को फिर से शुरू करना चाहते हैं. दूसरे, पहले हमने कहा था कि प्रत्येक उपखंड में एक कोल्ड स्टोर होना चाहिए, लेकिन यदि किसी उपखंड में एक से अधिक कोल्ड स्टोर की मांग है, तो हम उसे मंजूरी देने के लिए तैयार हैं. सरकारी सब्सिडी 6.5 करोड़ रुपये तक है और पूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका लाभ उठाया जा सकता है और हम इसमें कोई देरी नहीं कर रहे हैं.

हम अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते: उज्ज्वल चौधरी
अपने बेटे केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा चुनाव में एकमात्र नामांकन दाखिल करने पर उज्ज्वल चौधरी ने कहा, हम अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते. हमें बहुत गर्व भी हो रहा है. उन्होंने एक छोटे से पद से इतने बड़े पद तक का सफर तय किया है. हमें इसकी खबर समाचारों से मिली. आज जब वह दिल्ली से रवाना हो रहे थे, तो उन्होंने फोन करके बताया कि वह लखनऊ जा रहे हैं.
एनसीआर में जीआरएपी-IV लागू होने के बाद पुलिस ने की वाहनों की जांच
पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से जीआरएपी-IV लागू होने के बाद गाजीपुर सीमा पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है.

आज रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली
दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली होगी. जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि हम देश को यह मैसेज देना चाहते हैं कि आप वोटर्स के अधिकार नहीं छीन सकते. उन्होंने कहा कि हम सब लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं.

दिल्ली के राम लीला मैदान में आज कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली होगी. जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे.अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इवेंट में शामिल होंगे. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सबसे ज्यादा खराब स्थिति में पहुंच गया है.प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गईं हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *