06 June, 2026 (Saturday)

धोनी ने प्रशंसक की मोटरसाइकिल के टैंक पर दिया ऑॅटोग्राफ

प्रशंसक बोला अब मेरी गाड़ी करोड़ों की हुई

रांची (ईएमएस)। भारतीय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लिए काफी समय हो गया है पर अभी भी वह प्रशंसकों के दिलों में छाये हुए हैं। हाल ही में एक प्रशंसक की रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 पर धोनी ने ऑटोग्राफ दे दिया। इससे उत्साहित ये प्रशंसक बोला की अब मेरी तीन लाख की बाइक तीन करोड़ की हो गयी है।
वीडियो में धोनी इस प्रशंसक की लाल रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की प्रशंसा करते हैं। इसके बाद वह पेट्रोल टैंक पर अपने ऑटोग्राफ देते हैं। वहीं जाने से पहले उन्होंने प्रशंसक से कहा, “चला के रिपोर्ट देना।”

प्रशंसक की मोटरसाइकिल पर धोनी के ऑटोग्राफ वाला वीडियो तत्काल ही हिट हो गया। इसे कई हजारों बार देखा गया। धोनी ने भी इस क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “राइड विद माही?”

धोनी के हस्ताक्षर की कीमत के बारे में बात करते हुए, एक व्यक्ति ने कहा, “बाइक की कीमत 3 लाख से बढ़कर 30 करोड़ पहुंच गयी है।” धोनी खेल के साथ ही कारों और विशेषकर बाइक्स के खासे शौकीन है। उन्हें आम तौर पर कूल और विंटेज वाहनों की सवारी करते देखा गया है। उनके रांची स्थित घर का गैराज एक से बढ़कर एक वाहनो से भरा पड़ा है।

धोनी अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही बाइक्स का कलेक्शन करते रहे हैं। उनके फार्महाउस में एक गैराज आइकॉनिक बाइक्स से भरा पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2011 विश्व कप विजेता टीम कप्तान के सुपरबाइक्स के कलेक्शन में कावासाकी निंजा एच2, कॉन्फेडरेट एक्स132 हेलकैट, कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर, हार्ले डेविडसन फैटबॉय, डुकाटी 1098, यामाहा आरडी350, यामाहा राजदूत, सुजुकी शोगुन, यामाहा थंडरकैट, बीएसए गोल्डस्टार, नॉर्टन जुबली 250 और टीवीएस अपाचे आरआर 310 शामिल हैं।
वहीं धोनी को हाल ही में रांची में एक विंटेज रोल्स-रॉयस में घूमते हुए देखा गया था. धोनी खेल से संन्यास के बाद भी आईपीएल खेलते हैं और माना जा रहा है कि वह 2026 सत्र में भी खेलेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *