आज की ताजा खबर LIVE: इंडिगो अलर्ट: सिस्टम रिस्टोर पर काम तेज से चल रहा, जल्द शुरू होंगी उड़ानें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए हैं. शनिवार को पीएम मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: इंडिगो अलर्ट: सिस्टम रिस्टोर पर काम तेज से चल रहा, जल्द शुरू होंगी उड़ानें
आज की ताजा खबर
इंडिगो अलर्ट: सिस्टम रिस्टोर पर काम तेज से चल रहा, जल्द शुरू होंगी उड़ानें
इंडिगो की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके उड़ानों को लेकर जानकारी दी गई. ट्वीट में कहा गया कि एयरपोर्ट के संचालक और हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) की टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने और उड़ानों को सामान्य करने को लेकर काम कर रही हैं. अगले कुछ घंटों में सब कुछ ठीक हो जाने की उम्मीद है.
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को किया नाकाम
आज जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों की तरफ से संयुक्त अभियान शुरू किया गया. घुसपैठ की कोशिश को लेकर मिली जानकारी के बाद सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी. सुरक्षाबलों को देखकर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.
शामली: DCM केंटर और कार की टक्कर, 4 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के शामली में DCM केंटर और कार की जोरदार टक्कर की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग
दिल्ली के रिठाला के एक झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी हैं.
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लेकर भूटान जाएगा प्रतिनिधिमंडल
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लेकर 8 से 18 नवंबर तक वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव (जीपीपीएफ) के तहत सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए भूटान गया है.यह आयोजन भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा करेंगी. इस यात्रा का उद्देश्य अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत की विकास साझेदारी को और विस्तारित करना है. मुर्मू आठ से 11 नवंबर तक अंगोला का दौरा करेंगी.
वाराणसी में आज पीएम मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए हैं. सीएम योगी भी बनारस में ही हैं. आज पीएम मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें अलग-अलग रूट की हैं.
दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग
राजधानी दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग. फायर विभाग की करीब 10 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. फायर विभाग के मुताबिक रात करीब 11 बजे के आसपास फायर विभाग को आग लगने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद फायर विभाग की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया किसी के हताहत होने की अभी जानकारी नहीं है.
अंगोला-बोत्सवाना दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा करेंगी. इस यात्रा का उद्देश्य अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत की विकास साझेदारी को और विस्तारित करना है. मुर्मू आठ से 11 नवंबर तक अंगोला का दौरा करेंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा करेंगी. इस यात्रा का उद्देश्य अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत की विकास साझेदारी को और विस्तारित करना है. मुर्मू आठ से 11 नवंबर तक अंगोला का दौरा करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए हैं. सीएम योगी भी बनारस में ही हैं. शनिवार को पीएम मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें अलग-अलग रूट की हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में पार्टी के जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे. यह कार्यक्रम कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है. पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल मिस्र की राजधानी में होने वाली प्रतिष्ठित आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में साल 2022 के अपने प्रदर्शन को दोहरा कर फिर से विश्व चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे. देश-दुनिया से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.
