06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को बयान दर्ज करने के लिए किया तलब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं. यह यात्रा अफ्रीकी क्षेत्र में दोनों देशों के साथ सहयोग और साझेदारी बढ़ाने के नए रास्ते खोलने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है. पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
आज की ताजा खबर LIVE: मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को बयान दर्ज करने के लिए किया तलब
आज की ताजा खबर
LIVE NEWS & UPDATES
मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को बयान दर्ज करने के लिए किया तलब
मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल और पांच अन्य सहयोगियों को बयान दर्ज करने के लिए आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में हाज़िर होने का नोटिस जारी किया है. सूत्रों के अनुसार, जरांगे पाटिल और अन्य को 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है.

पुणे भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहा, CM को जिम्मेदारी लेनी चाहिए: महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि पुणे भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है. उन्होंने लैंड डील पर कहा है कि यह सब संगठित अपराध का एक रूप है. सरकार ने जांच के लिए एक फर्जी मामला बनाया है. यह सरकार बेशर्म है और दलालों के लिए काम कर रही है. यह सरकार दलालों के लिए काम कर रही है. पुणे जैसे शहर में यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार चल रहा है. उसकी जिम्मेदारी राज्य के मुख्यमंत्री को ले लेनी चाहिए.

वोट चोरी पर चुनाव आयोग में लिखित शिकायत क्यों नहीं करते राहुल गांधी?- राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि बिहार के लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं, तो वह चुनाव आयोग में लिखित शिकायत क्यों नहीं करते? मैं उनसे यह भी पूछना चाहता हूं कि क्या सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती?

एक दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए शीतकालीन सत्र की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

बिहार में बड़े-बड़े लोग भी यहां की मछली देखने आ रहे हैं-पीएम मोदी
सीतामढी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि बड़े-बड़े लोग भी यहां की मछली देखने आ रहे हैं. पानी में डुबकी लगा रहे हैं. बिहार के चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं.

बिहार का बच्चा रंगदार नहीं, डॉक्टर बनना चाहिए-पीएम मोदी
बिहार के सीतामढ़ी से पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का बच्चा रंगदार नहीं डॉक्टर बनना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी बिहार के युवाओं को कट्टा देना चाहती है. ये जंगलराज वाले मासूम बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

एयर इंडिया की फ्लाइट AI129, दोपहर एक बजे भरेगी उड़ान
एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI129, सुबह 6:30 बजे मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी. फिलहाल, देरी से चल रही है और अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है. तकनीकी खराबी के कारण, यह उड़ान अब दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी.

CIK कर रहा है कश्मीर के जेलों में तलाशी
जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) की तरफ से यहां की अलग-अलग जेलों में तलाशी ली जा रही है. फिलहाल, इस तलाशी के पीछे का कारण अभी नहीं बताया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया. आज ही उन्होंने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.ये ट्रेनें देश के प्रमुख हिस्सों को जोड़ेंगी.

पीएम मोदी ने वाराणसी में 4 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.ये ट्रेनें देश के प्रमुख हिस्सों को जोड़ेंगी. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी.

J-K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के ओपी पिंपल, केरन, कुपवाड़ा में चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों की इलाके में तलाशी जारी है.

बिहार चुनाव: पहले चरण में 65.08% वोटिंग, EC ने जारी किया फाइनल आंकड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव का 6 नवंबर, 2025 को बिहार के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान हुआ था. चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अंतिम मतदान 65.08% रहा. हालांकि, पहले चरण में दर्ज 65.08% मतदान का लिंग अनुपात अभी तक जारी नहीं किया है.

इंडिगो अलर्ट: सिस्टम रिस्टोर पर काम तेज से चल रहा, जल्द शुरू होंगी उड़ानें
इंडिगो की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके उड़ानों को लेकर जानकारी दी गई. ट्वीट में कहा गया कि एयरपोर्ट के संचालक और हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) की टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने और उड़ानों को सामान्य करने को लेकर काम कर रही हैं. अगले कुछ घंटों में सब कुछ ठीक हो जाने की उम्मीद है.

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को किया नाकाम
आज जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों की तरफ से संयुक्त अभियान शुरू किया गया. घुसपैठ की कोशिश को लेकर मिली जानकारी के बाद सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी. सुरक्षाबलों को देखकर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

शामली: DCM केंटर और कार की टक्कर, 4 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के शामली में DCM केंटर और कार की जोरदार टक्कर की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग
दिल्ली के रिठाला के एक झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी हैं.

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लेकर भूटान जाएगा प्रतिनिधिमंडल
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लेकर 8 से 18 नवंबर तक वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव (जीपीपीएफ) के तहत सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए भूटान गया है.यह आयोजन भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा करेंगी. इस यात्रा का उद्देश्य अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत की विकास साझेदारी को और विस्तारित करना है. मुर्मू आठ से 11 नवंबर तक अंगोला का दौरा करेंगी.

वाराणसी में आज पीएम मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए हैं. सीएम योगी भी बनारस में ही हैं. आज पीएम मोदी 4 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें अलग-अलग रूट की हैं.

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग
राजधानी दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग. फायर विभाग की करीब 10 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. फायर विभाग के मुताबिक रात करीब 11 बजे के आसपास फायर विभाग को आग लगने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद फायर विभाग की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया किसी के हताहत होने की अभी जानकारी नहीं है.

अंगोला-बोत्सवाना दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय यात्रा करेंगी. इस यात्रा का उद्देश्य अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत की विकास साझेदारी को और विस्तारित करना है. मुर्मू आठ से 11 नवंबर तक अंगोला का दौरा करेंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आधुनिक रेल अवसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत वाराणसी में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे एवं अंतिम दिन मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन पर चार नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के एक सरकारी विद्यालय में बच्चों को रद्दी अखबारों के टुकड़े पर मध्याह्न भोजन परोसे जाने से जुड़े वीडियो का हवाला देते हुए राज्य सरकार जमकर बरसे. महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने स्थानीय निकाय चुनावों में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से बढ़ाकर 40 कर दी है. देश-दुनिया से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *