06 June, 2026 (Saturday)

IND vs WI 1st Test Day 3 Live Score: वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे, सिराज के बाद रवींद्र जडेजा का जादू, वेस्ट इंडीज 16.2 ओवर के बाद 34/3

IND vs WI 1st Test Day 3 Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारत ने शिकंजा कस लिया है. टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े. केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़े. वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर ढेर हो गई थी. इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 448 रन बनाए. टीम इंडिया ने तीसरे दिन एक भी गेंद खेले बिना पारी घोषित कर दी. जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं सुंदर 9 रन पर नाबाद रहे. वेस्ट इंडीज 16.2 ओवर के बाद 34/3

नई दिल्ली. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. भारतीय टीम तीसरे दिन ही जीत दर्ज करना चाहेगी. केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. वेस्टइंडीज को पहली पारी में 162 पर ढेर करने के बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 448 रन बनाए. टीम इंडिया की बढ़त 286 रन की हो गई है. भारत ने तीसरे दिन एक भी गेंद खेले बिना अपनी पहली पारी इसी स्कोर पर घोषित कर दी.  जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद रहे.

रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा. उन्होंने इस दौरान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट में छक्कों के मामले में पीछे छोड़ दिया. जडेजा ने अपने टेस्ट छक्कों की संख्या 79 पर पहुंचा दी है वहीं धोनी ने टेस्ट में 78 छक्के लगाए थे. टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है.  सहवाग ने 91 छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर  ऋषभ पंत हैं जिनके नाम टेस्ट में 90 छक्के दर्ज हैं वहीं रोहित शर्मा 88 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
केएल राहुल ने 9 साल बाद घर में ठोका टेस्ट शतक
केएल राहुल ने 9 साल बाद भारत में टेस्ट शतक जड़ा. पहले दिन फिफ्टी जमाकर लौटे केएल राहुल ने दूसरे दिन आकर सेंचुरी ठोक दी. केएल राहुल ने टेस्ट में अपना 11वां शतक जमाया और भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त दिलाया. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केएल राहुल ने 101 गेंद का सामना करने के बाद 6 चौके लगाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद अपनी पारी को बड़े आराम से आगे बढ़ाया और 53 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे. दूसरे दिन आकर उन्होंने चौके के साथ शुरुआत की और ठोक डाला टेस्ट करियर का 11वां शतक. 190 बॉल खेलने के बाद 12 चौके जमाते हुए केएल राहुल ने इस शतक को पूरा किया. इससे पहले राहुल ने दिसंबर 2016 में केएल राहुल ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शतक जमाया था.
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed