21 October, 2026 (Wednesday)

पाकिस्तान वर्ल्ड कप में ‘मिनी इंडिया’ से हारा, तो अमेरिका बोला- अब हम क्या ही कहें!

अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के एक मैच में ‘मिनी इंडिया’ के हाथों पाकिस्तान को मिली बुरी हार का मसला वहां के विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है. वर्ल्ड क्रिकेट की एक बड़ी ताकत पाकिस्तान के इस तरह हारने की किसी को उम्मीद नहीं थी.

दरअसल, वर्ल्डकप के एक मैच में बीते सप्ताह पाकिस्तान का मुकाबला अमेरिका से था. अमेरिका कभी क्रिकेट खेलने वाला देश नहीं रहा है. वहां सबसे लोकप्रिय खेल बास्केटबॉल और फुटबॉल है. लेकिन, क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए आईसीसी ने इस बार टी20 वर्ल्ड कप के आठ लीग मैच अमेरिका में कराने का फैसला किया था. मेजबान होने की वजह से अमेरिका की भी एक क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में खेलने आई.

मजेदार बात यह है कि अमेरिकी क्रिकेट टीम में वहां के मूल निवासी बहुत कम थे. क्योंकि अमेरिकियों का कभी क्रिकेट से बहुत लगाव नहीं रहा है. ऐसे में जो टीम बनी उसमें एक-दो नहीं बल्कि पूरे सात खिलाड़ी भारतीय मूल के थे. इस कारण अमेरिकी टीम को ‘मिनी इंडिया’ कहा जाने लगा.

अमेरिका ने किया बड़ा धमाका
अब इस मिनी इंडिया ने कमाल कर दिया. उसने एक बेहद अहम लीग मैच में पाकिस्तान की मुख्य टीम को हरा दिया. इसे वर्ल्डकप के नजरिए से बड़ा उलटफेर वाला मैच बताया गया. फिर क्या था इस मैच की खूब चर्चा हुई. फिर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक रूटीन प्रेस कांफ्रेंस में भी यह मुद्दा उठा. एक पत्रकार ने प्रवक्ता से पूछा कि मैच में अमेरिका के हाथों पाकिस्तान की हार को आप कैसे देखते हैं.

इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि मुझे अक्सर तब दिक्कत होती है जब मैं अपनी विशेषज्ञता वाले विषय से इतर किसी दूसरे मुद्दे पर कॉमेंट करता हूं. और मेरा मानना है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम निश्चित तौर पर इस कैटगरी में आती है. यानी कि मैं इस बारे में कुछ कॉमेंट करने की स्थिति में नहीं हूं.

प्रवक्ता का यह जवाब एक्स पर खूब शेयर किया जा रहा है. इस पर यूजर्स खूब कॉमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तान की तो हर कोई…. कुछ घंटे पहले के इस वीडियो को 2.25 लाख से अधिक यूजर्स देख चुके हैं. इस पर सैकड़ों कॉमेंट भी आए हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed