21 October, 2026 (Wednesday)

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे Govinda, बाबा का किया दर्शन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) ने अपनी दमदार एक्टिंग से लेकर कॉमेडी और डांस से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. गोविंदा (Govinda) की कई फिल्में आज भी लोगों को काफी पसंद है. बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद भी वे अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. वहीं, हाल ही में गोविंदा (Govinda) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन किया है.

गोविंदा ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेका

बता दें कि वाराणसी पहुंचे गोविंदा (Govinda) का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्टर की मंदिर में माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया है. गुरुवार को रात 10 बजे के आसपास बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे. वह अपने करीबी मित्रों के साथ बाबा काशी विश्वनाथ के ज्ञानवापी गेट नंबर 4 से सीधा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. मंदिर में दर्शन करने को लेकर गोविंद काफी उत्साहित दिख रहे थे.

इस दौरान एक्टर ने पहले शिखर दर्शन किए और फिर झांकी दर्शन किया. यहां विधि विधान से पूजा कर गोविंदा माता अन्नपूर्णा के मंदिर में भी दर्शनों के लिए पहुंचे. एक्टर ने गर्भगृह में माता के दर्शन किए और चुनरी भी ओढाई. वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद गोविंदा काफी खुश दिखे. दर्शन करने के बाद एक्टर ने हर हर महादेव का जय कारा भी लगायाय

पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

बता दें कि गोविंदा (Govinda) पहले भी कई बार काशी आ चुके हैं. मंदिर में दर्शन करने के बाद बाहर आकर गोविंदा ने सभी का अभिवादन भी स्वीकार किया. इस दौरान गोविंदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ने को लेकर भी बात की. गोविंदा ने कहा हम उनको शुभकामनाएं देते हैं. इस दौरान गोविंदा ने मंदिर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी बात की. वहीं एक्टर को देखने के लिए मंदिर में लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed