07 June, 2026 (Sunday)

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, फिर मच सकता है हंगामा; खरगे ने बुलाई सभी विपक्षी दलों की बैठक

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज फिर से शुरू होने जा रही है। देश के कई शहरों में करप्शन के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के एक्शन से नाराज विपक्षी दल, सरकार पर ED और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। आज संसद सत्र में इसका असर देखने को मिल सकता है। सत्र की कार्यवाही को लेकर विपक्षी दलों की आज मीटिंग होने वाली है। संसद के दोनों सदनों में 35 विधेयक लंबित हैं जिनको पास कराया जाना है ऐसे में सत्र के सुचारू रुप से संचालन को लेकर रविवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई और सभी दलों से चर्चा की।

वार पलटवार के बीच करीब एक महीने के अवकाश के बाद  बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू होने जा रहा है जो 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान अनुदान मांग और केंद्रीय बजट के पारित होने के साथ ही राज्यसभा में 26 विधेयक और लोकसभा में 9 लंबित विधेयकों को रखा जाना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी रणनीति के साथ आज से एक बार फिर सदन में अपने मुद्दों को लेकर आवाज उठाते नजर आने वाले हैं।

विपक्ष की क्या रणनीति?

वहीं, दिल्ली शराब घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसियों के एक्शन, आम आदमी पार्टी के मंत्री को जेल, तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के कविता से ईडी की पूछताछ, लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार पर सीबीआई और ईडी की दबीश के बीच आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। आज संसद की कार्यवाही हंगामेदार हो सकती है क्योंकि विपक्ष लगातार केंद्र पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले आज सुबह 10 बजे विपक्षी नेताओं की बैठक होने वाली है, तो सुबह 10.30 बजे कांग्रेस सांसदों की मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है जिसमें सदन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

आज विपक्ष सदन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर रणनीति बनाने वाली है तो एक दिन पहले ही रविवार को कर्नाटक के हुबली की जनसभा में पीएम मोदी ने बीजेपी का स्टैंड क्लियर कर दिया और विदेशी धरती पर भारत के लोकतंत्र पर दिए गए राहुल गांधी के ज्ञान पर सवाल खड़े किए।

‘भारत के लोकतंत्र को कोई हिला नहीं सकता’
लंदन में राहुल गांधी ने भारत में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया था। कैंब्रिज के भाषण में भारत के संसद का अपमान किया था तो पीएम मोदी ने संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण से ठीक एक दिन पहले बेंगलुरु में राहुल को जवाब देकर ये साफ कर दिया कि आज से शुरू हो रहे संसद की कार्यवाही में सत्ता पक्ष विपक्ष पर हमलावर रहने वाला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *