07 June, 2026 (Sunday)

दिल्ली समेत इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी, पढ़ें आज के मौसम का हाल

उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्य प्रचंड गर्मी और लू (heat Wave) की चपेट में हैं। अप्रैल महीने का पहला सप्ताह चल रहा है और तेज धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी हिस्से व मध्य भारत में अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लू या गर्म हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति के साथ कई हिस्सों में लू की स्थिति रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार के कुछ हिस्सों और जम्मू क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति संभव है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार और झारखंड में लू चलने की संभावना है।

इन इलाकों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा अगले 3 दिनों तक गुजरात के उत्तरी भागों में हीट वेव का प्रकोप देखने को मिलेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार के कुछ हिस्सों और जम्मू क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति संभव है।

जानें- दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर में आज आसमान साफ रहेगा । काफी जगहों पर तेज लू चलने के आसार है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों दिन के समय तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है जबकि रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऊना प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म, गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *