08 June, 2026 (Monday)

अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में दिया ‘प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश’ पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘प्रेस की स्वतंत्रता पर नियंत्रण’ के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। एएनआई ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश’  पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। बता दें कि, बजट चर्चा पर लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 फरवरी और राज्य सभा में 11 फरवरी को जवाब देंगी। इसके अलावा लोकसभा में जहां सांसदों की अनुपस्थिति संबंधी समिति की रिपोर्ट पेश होगी, वहीं राज्यसभा में NHIDCL की वार्षिक रिपोर्ट पेश की जाएगी।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *