08 June, 2026 (Monday)

पांच सालों में कितने विदेशियों को मिली भारत की नागरिकता? सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को एक लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया कि नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत पिछले पांच वर्षों में 4,844 विदेशियों को भारत की नागरिकता दी गई है। मंत्री ने बताया कि 2021 में 1773 विदेशियों, 2020 में 639, 2019 में 987, 2018 में 628 और 2017 में 817 विदेशियों को भारत की नागरिकता दी गई।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री से नित्यानंद राय से पिछले पांच वर्षों के दौरान केंद्र सरकार द्वारा भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के कारणों के स्पष्टीकरण के साथ कुल विदेशियों की संख्या के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘पात्र विदेशियों को नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 के तहत पंजीकरण, धारा 6 के तहत तटस्थता या धारा 7 के तहत क्षेत्र को शामिल करके नागरिकता दी जाती है।’

संसद में आज भी आम बजट पर चर्चा

संसद के दोनों सदनों में आज भी आम बजट 2022-23 पर चर्चा होगी। अर्थव्यवस्था को लेकर सांसद अपने विचार और सुझाव रखेंगे। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने इस चर्चा की शुरुआत की थी। इसके अलावा सदन में प्रतिवेदन भी पेश किए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *