07 June, 2026 (Sunday)

कोरोना का कहर जारी, मनसुख मंडाविया आज राज्यों के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज दोपहर 3:30 बजे गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रियों, अधिकारियों से मिलेंगे और इन राज्यों में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगे। मंडाविया इन राज्यों के कोरोना हालातों की समीक्षा कर जरूरी दिशानिर्देश भी दे सकते हैं। बता दें कि बीते दिन ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी और कर किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

24 घंटे में कोरोना के 1,79,723 नए मामले आए हैं सामने

कोरोना के आंकड़ों की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 46,569 मरीज कोरोना ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से रविवार को 146 लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब है कि देश में कोराना के कुल मामले 3,57,07,727 हो गए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 7,23,619 दर्ज किए गए हैं। कोरोना से अब तक 3,45,00,172 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 4,83,936 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही पाजिटिविटी दर भी बढ़कर 13.29 फीसद हो गई है जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर बढ़कर 7.92 फीसद हो गई है।

रविवार को 12.6 फीसद बढ़े केस

रविवार को कोरोना के मामलों में शनिवार के मुकाबले बड़ा इजाफा हुआ है। शनिवार के मुकाबले 12.6 फीसद केस बढ़े हैं। बता दें कि शनिवार को कुल 1,59,632 नए मामले सामने आए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि रविवार के दिन कोरोना के लिए 13,52,717 सैंपल टेस्ट किए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *