08 June, 2026 (Monday)

चुनाव आयोग आज मणिपुर प्रशासन, राजनीतिक दलों के साथ करेगा वर्चुअल बैठक, कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने की संभावना

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। सभी राजनीतिक दलों की सहमति के आधार पर चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव करवाने के लिए अपनी कमर कस ली है। चुनावी तैयारियों के बीच ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल को सख्त किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग आज मणिपुर के शीर्ष अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक करेगा। यह बैठक बेहद अहम होने वाली है। कयास लगाया जा रहा है कि आयोग बैठक में टीकाकरण के साथ-साथ चुनाव की तैयारियों और कोविड की स्थिति का जायजा ले सकता है।

वर्चुअल मीट स्थिति का जायजा लेगा चुनाव आयोग

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले चुनाव आयोग की यह वर्चुअल मीट बेहद खास होने वाली है। यह बैठक

मणिपुर प्रशासन, राजनीतिक दलों के साथ होने वाली है। आपको बता दें कि मणिपुर उन पांच राज्यों में से एक है जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और वर्चुअल मीट के जरिए स्थिति का जायजा लेने के लिए आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा।

कोरोना वायरस महामारी के चलते की जा रही है वर्चुअल मीट

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के चलते एक बार फिर देश पर संकट के बादल छा गए हैं। इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कोविड-19 महामारी एक बड़ी चुनौती है, इसे गंभीरता से लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग सख्त रवैया का अपना रहा है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग वीडियो कॉन्फ्रेंस एवं वर्चुअल मीट के जरिए मणिपुर की चुनावी जिम्मेदारियों पर चर्चा करेगा। साथ ही राज्य में चुनाव से जुड़ी हर जरूरी बात पर वरिष्ठ अधिकारियों से इनपुट लेगा।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड का दौरा कर चुका है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *