शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बेटे को 500 रुपये का तोहफा देने करते दिखे जद्दोजहद
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कोरोना संक्रमण आने के पहले से ही इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच खासा क्रेज था। ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद कपूर ने अपनी एक नई और अलग जगह दर्शकों के बीच बना ली थी। जिसके बाद ‘जर्सी’ का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म ‘जर्सी’ के ट्रेलर ने लोगों को एक बार फिर से ‘कबीर सिंह’ की याद दिया दी है।
ट्रेलर में शाहिद कपूर एक पिता और पति के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक पिता जो अपने बेटे की नजरों में अपने आपको साबित करना चाहता है। तो वहीं दूसरी तरफ बेटे को तोहफा देने के लिए पत्नी से 500 रुपये मांगता है। लेकिन पत्नी से पैसे ना मिलने पर वो निराश हो जाता है। बेटे के सामने खुद को साबित करने और उसके लिए जर्सी खरीदने के लिए एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरता है जिसे उसने परिवार के लिए सालों पहले ही छोड़ दिया था।
ट्रेलर में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर के संघर्ष को दिखा रहे हैं। जिसे क्रिकेट खेलने के अलावा कुछ नहीं आता। फिल्म में मृणाल ठाकुर ने शाहिद कपूर की पत्नी का किरदार निबाया है। इस किरदार में मृणाल ठाकुर दमदार नजर आ रही हैं। तो वहीं शाहिद कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर भी फिल्म में अहम किरादर में हैं। पंकज कपूर ट्रेलर में शाहिद कपूर को मोटिवेट करते दिख रहे हैं। करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर में शाहिद ने इमोशंस और पैशन को बखूबी दिखाया है।
ये फिल्म सिनेमाघरों में उतरने के लिए पिछले दो साल से इंतजार कर रही थी। वहीं शाहिद कपूर भी दो साल बाद ही बिग स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 31 दिसंबर 2021 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ‘कबीर सिंह’ के बाद ब्लॉकबस्टर होने के बाद दर्शखों को और शाहिद कपूर के फैंस को भी इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर गौतम तिन्नूरी ने किया है।
