06 June, 2026 (Saturday)

प्रियंका चोपड़ा ने सरेआम उड़ाया निक जोनस और उनके भाइयों का मजाक, कहा- तुम तीनों के जितने फॉलोअर्स…

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा को लेकर पिछले दिनों से अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रही थीं। अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ उनकी शादी में खटपट को लेकर सोशल मीडिया में कयासबाजी की जा रही थी। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक नया शो जोनस ब्रदर्स- फैमिली रोस्ट रिलीज किया।

इस शो में कुछ जाने-माने कॉमेडियंस जोनस फैमिली के सदस्यों को रोस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं शो में तीनों जोनस भाइयों की पत्नियां भी पतियों की खिंचाई करने का मौका नहीं छोड़तीं। प्रियंका चोपड़ा ने तो जोनस ब्रदर्स को ही निशाने पर लेते हुए उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर मजाक उड़ाया।

जोनस ब्रदर्स- फैमिली रोस्ट एक कॉमेडी शो है। प्रियंका ने शो में कई बातों पर दिलचस्प टिप्पणी की। निक के साथ अपनी उम्र के लम्बे फासले के नफा-नुकसान पर प्रियंका ने कहा कि निक और मेरी उम्र में 10 साल का फर्क है। उन्होंने मुझे टिकटॉक का इस्तेमाल करना सिखाया और मैंने बताया कि एक्टिंग में कामयाब करियर कैसा दिखता है। मैं किसी को बेबीसिट नहीं करना चाहूंगी, मतलब कि किसी दूसरे से शादी कर लो।

इंस्टाग्राम पर जोनस ब्रदर्स पर भारी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स की सोशल मीडिया फॉलोइंग पर खिंचाई करते हुए कहा- क्या आपने गौर किया है कि जोनस ब्रदर्स सोशल मीडिया में कितना कंटेंट पोस्ट करते हैं? क्योंकि इन तीनों के फॉलोअर्स मिलाकर भी मुझसे कम हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय जोनस प्रियंका चोपड़ा है।

प्रियंका ने निक जोनस के बारे में कहा कि एक बात जो मुझे निक और अपने बारे में अच्छी लगती है, वो है कि हम में बहुत कुछ कॉमन है। जैसे, हम दोनों ही निक जोनस के लिए बेहद पूरी तरह ऑबसेस्ड हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह बातें सुनकर सभी लोग खूब हंसते हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 70 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि निक जोनस के 31.7 मिलियन, जो जोनस 12.9 मिलियन और केविन जोनस के 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रियंका अब हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स- रिसरेक्शंस में नजर आएंगी, जिसमें वो किआनु रीव्स लीड रोल में हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *