जब पत्रकार ने ‘लवयात्री’ देखकर आयुष शर्मा के चेहरे पर किया था ये कमेंट, एक्टर ने अब किया खुलासा
फिल्म अभिनेता आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ के प्रमोशन में बिज़ी हैं। फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, उससे पहले आयुष फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान आयुष ने अपनी पिछली फिल्म से जुड़ा एक खुलासा किया जब ‘लवयात्री’ देखकर एक पत्रकार ने उनके चेहरे पर कमेंट कर दिया था। वो कमेंट आयुष को काफी बुरा लगा था जिसके बाद उन्होंने अपने चेहरे पर काफी मेहनत की।
आरजे सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए आयुष ने बताया, ‘मुझे अभ भी याद है जब मैंने पहली बार आलोचना सुनी थी। मेरे ख्याल से वो गुरूवार का दिन था जब ‘लवयात्री’ के रिव्यू आना शुरू हुए थे। पहले रिव्यू बहुत फेमस रिपोर्टर ने दिया था। रिपोर्टर ने कहा था कि मैं लड़की जैसा लगता हूं। किसी ने कहा था कि मैं इमोशनल सीन्स में कमज़ोर हूं, मेरी डायलॉग डिलिवरी में काफी दिक्कत है। एक शख्स ने तो ये तक कह दिया था कि मेरा कोई स्क्रीन प्रेज़ेंस ही नहीं है’।
अपने बारे में ये आलोचनाएं सुनने के बाद आयुष ने इन सारी बातों को एक पेपर पर नोटक कर उनका फोटो लेकर अपने वॉलपेपर पर लगा लिया था। एक्टर ने कहा, ‘मुझे मेरी डायलॉग डिलिवरी और प्रैज़ेंस में बदलाव लाना था। मैं स्क्रीन पर कैसा दिखूं, अगली बार मेरे इमोशनल सीन्स में मेरे इमोशन दिखने चाहिए…इन सारी चीज़ों पर मैंने बहुत का किया’।
बता दें कि सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ 26 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा के साथ टेलीविजन अभिनेत्री महिमा मकवाना भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। लॉकडाउन के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली ये सलमान की पहली फिल्म है। इससे पहले भाईजान ‘राधे’ में नज़र आए थे, लेकिन उससे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया था।
