छठ महापर्व के अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा पुलिस कप्तान ने भ्रमणशील रहकर स्थित पर रखी पैनी नजर
कुशीनगर।छठ महापर्व के अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी कुशीनगर एस राज लिंगम एवं पुलिस कप्तान सचिंद्र पटेल में संयुक्त रुप से भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखा | कोतवाली क्षेत्र पडरौना के अंतर्गत रामघाट एवं सेवरही क्षेत्र अंतर्गत शिवा घाट आदि का जिलाधिकारी तथा पुलिस कप्तान ने निरीक्षण किया |
साथ ही साथ छठ व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए इसका ध्यान रखने का भी संबंधित को निर्देशित किया | घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था | घाटों पर सादे वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती करने हेतु पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित किया | घाटों पर नाव, गोताखोरों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सुरक्षा , एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी के अंतर्गत तैनात किया गया था | जिलाधिकारी तथा पुलिस कप्तान ने इन सभी का औचक निरीक्षण करते हुए जायजा लिया | यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने हेतु भी यातायात पुलिस को चौकन्ना रहने के लिए निर्देशित किया गया था |
इसके अतिरिक्त सभी वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण सील रहकर महापर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया था | पडरौना में उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर संदीप कुमार वर्मा आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे |
