डीएम ने दिया शो काल नोटिस जारी करने का निर्दैश मुख्यमंत्री के 37 बिंदुओं सम्बन्धी विकास कार्यक्रमों की डीएम ने की समीक्षा जिले मे 26 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनने पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को लगायी फटकार
कुशीनगर । मुख्यमंत्री के 37 बिंदुओं सम्बन्धी विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे हुई। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे मुख्यमंत्री व
प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के खाते में प्रथम क़िस्त व द्वितीय क़िस्त की धनराशि भेजने में विलंब होने पर डीएम नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना निदेशक को सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों के खिलाफ शो काल नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा समीक्षा बैठक मे अनुपस्थित रहे पी डब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने के जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक मे पूरे रौब मे दिखे। पेय जल मिशन की समीक्षा दौरान एक्सियन जल निगम द्वारा जब बताया गया कि कार्य धीमी गति से हो रहा है,तथा टेक्निकल हैंड ना होने के कारण कार्य मे प्रगति नही हुई जिसे संज्ञान लेते हुए एवं विगत माह से रिपोर्ट में शून्य प्रगति होने के कारण जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम के खिलाफ प्रमुख सचिव को पत्र लिखने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा में अब तक कुल 12 दुकानों का आवंटन न होने पर कड़ी नाराजगी जताई , और सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार कन्या सुमंगला योजना के तहत विकास खण्ड स्तर सत्यापन के लिए लम्बित आवेदन पत्रों के संदर्भ में विकास खण्डवार समीक्षा की गई, तथा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिए जाने का निर्देश दिया गया। वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण पश्चात पौधे सुख जाने के संदर्भ में विगत माह की प्रगति रिपोर्ट 98 प्रतिशत थी जो वर्तमान में 32 प्रतिशत होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए फर्जी रिपोर्टिंग करने, पर अपर मुख्य सचिव पर्यावरण विभाग को जांच करने सम्बन्धी पत्र प्रेषित किये जाने का निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बताया गया कि लक्ष्य 45 के सापेक्ष 58 इकाइयों का सेन्सन करा दिया गया है जो इस माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। सहभागिता योजना की समीक्षा में अगस्त माह तक का ही भुगतान होने पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों को शीघ्र सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
डीएम लिंगम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को बैठक में अनुपस्थित रहने व नई सड़कों के निर्माण कार्यों में संतोषजनक प्रगति न होने पर नोटिस जारी किए जाने का निर्देश दिया। नहरों में टेल तक पानी के सम्बन्ध मे बताया गया कि शिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है तथा रोस्टर अनुसार 24 दिसम्बर से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभ न मिलने, आधार कार्ड नम्बर गलत होने व डाटा डिलीट करने में धीमी प्रगति संज्ञान में आने पर उप निदेशक कृषि को चेतावनी देते हुए कार्य मे प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दौरान जनपद में मात्र 26 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनने व परिवार नियोजन में 11 प्रतिशत की उपलब्धि पर हासिल करने पर जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा क्रियाशील हेल्थ सेंटरों, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना, संस्थागत प्रसव,दवाओं की उपलब्धता, आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
समीक्षा दौरान छात्रवृत्ति योजना, सामूहिक विवाह, पेंशन, आईसीडीएस विभाग के भवन निर्माण, कायाकल्प योजना, सहित सामूहिक शौचालयों की स्थिति सहित सभी विन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
