06 June, 2026 (Saturday)

हारो मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ किया पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। त्योहारों को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने की गरज से पीस कमेटी की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में  हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने उपस्थित  लोगों से अपील किया कि वह अपने क्षेत्र में कहीं भी अवैध पटाखों के भंडारण व हो रही बिक्रीसूचन उपलब्ध कराए, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सूचना देने वालो का नाम-पता गोपनीय रखे जाने का आश्वासन दिया।
पीस कमेटी बैठक में डीएम ने त्यौहार की श्रृंखला के मद्देनजर सभी अधिशासी अधिकारियों को नगर सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश देते हुए कहा कि सफाई के दौरान  ब्लीचिंग, फागिंग सफारी पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने स्ट्रीट लाइट, कूड़ा निस्तारण, डंपिंग पॉइंट्स  की समीक्षा की और इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए। शान्ति समिति की बैठक मे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए विभिन्न संप्रदाय के लोगों ने जनपद में त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था और अमन बहाली के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार के मद्देनजर सतर्कता की जरूरत है। त्योहार मनाने साथ-साथ कोरोना वायरस से बचना भी जरूरी है।  यह संदेश आपके माध्यम से लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया  पर अफवाह फैलाने वालो  की तत्काल संबंधित थाने को सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वाले लोगो की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। दीपावली छठ पूजा के दृष्टिगत साफ सफाई में कोई कमी ना रहे बिजली व्यवस्था दुरुस्त रहें। ग्रामीण क्षेत्रों मे डीपीआरओ को टीम बनाकर सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया।  इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस कप्तान ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें यदि आपके संज्ञान में ऐसा कोई मैसेज आता है तो कृपया उसे हमारे संज्ञान में लाएं गलत बातों को प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई करेंगे छोटी बातों को भी इग्नोर नहीं करना है। 112 नंबर पर तत्काल सूचना दें किसी भी घटना के घटित होने पर पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करें पटाखों की बिक्री स्थल पहले से ही तय हैं सभी उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी जगहों को विजिट कर लें बिक्री के मानक और नियम का पालन कराये। उन्होंने कहा कि अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री की सूचना तत्काल उपलब्ध करवाई जाए पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह सभी उप जिलाधिकारी जिला एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *