06 June, 2026 (Saturday)

लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मील को चलवाने और गन्ना भुगतान कराने को लेकर भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

कुशीनगर।भारतीय जनता पार्टी किसानों से वोट लेकर सत्ता में पहुँच गयी और जब किसान हित की बात आयी है तो सरकार अपनी आँखे बन्द कर ली है और उनकी बातों के ऊपर ध्यान नही दे रही है। जनपद कुशीनगर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 2014 से लेकर 2021 तक तीन बार दौरा भी कर चुके है मगर जनपद में पांच चीनी मिलें (लक्ष्मीगंज, रामकोला (खेतान), पडरौना, कटकुइयां और छितौनी) बन्द पड़ी है उनमें से एक भी बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये उन्होंने एक बार भी नाम नही लिया जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव के समय जनपद कुशीनगर के किसानों, जनता और बेरोजगार नौजवानों से वादा करके गये थे की यदि केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो पडरौना की बन्द चीनी मिल को 100 दिन में चलवाएंगे। राज्य में भाजपा की सरकार 2017 में बनी और उसी समय से जनपद की पाँचों चीनी मिल को चलवाने के लिये लगातार हमारे यूनियन द्वारा माँग किया जा रहा है उसके बाद भी प्रदेश सरकार बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये घोषणा नही किया जिससे यह जाहिर होता है की भाजपा सिर्फ और सिर्फ सत्ता हथियाने के लिये किसानों का इस्तेमाल करती है जो जग जाहिर हो चुका है यदि ऐसा नही होता तो तीनों कृषि बिलों को रद्द कराने के लिये किसान दिल्ली के विभिन्न सरहदों पर बीते ग्यारह महीने से धरना प्रदर्शन नही करते रहते। उक्त बातें वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा व भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से सम्बोधित एक ज्ञापन कल्पना जायसवाल उपजिलाधिकारी कप्तानगंज को सौपते हुए बताया है। आगे श्री सिंह ने मुख्यमन्त्री को यह भी अवगत कराया है की जनपद के कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान पेराई सत्र 2020- 21 और दो सत्र का डीफर करोड़ो रूपये बकाया है जो अभी तक किसानों के खाते में नही गया है जबकि सरकार का दावा है कि 14 दिन में किसानों के गन्ने का भुगतान मिलों द्वारा किया जायेगा। अन्त में श्री सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से माँग किये  है कि लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने और कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का पूर्ण भुगतान किसानों के खाते में सरकार दिनाँक 15 नवम्बर 2021 तक भेजवाने की घोषणा करे। यदि ऐसा नही होता है तो हमारा यूनियन उपरोक्त दोनों माँगों को लेकर दिनाँक 22 नवम्बर 2021 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिये वाध्य होगें जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला सचिव चेतई प्रसाद, तहसील अध्यक्ष रामप्यारे शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी रामाश्रय वर्मा, सूरज लाल,पुजारी सिंह, संजय कुशवाहा, कन्हैया राय,महेंद्र वर्मा,चांदबली के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *