06 June, 2026 (Saturday)

विकास कार्यो को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों संग नोडल अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

कुशीनगर। विकास कार्यो को लेकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग जिले के नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद ने समीक्षा बैठक की। उक्त बैठक में जिला स्तरीय तमाम विभागाध्यक्षो की उपस्थिति रही।
बैठक में नगर पालिका के लंबित कार्यों के समय सीमा की रिपोर्ट पूछी गई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड एवं उन्हें अंत्योदय में जोड़ने का निर्देश दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कितने लोगों की सूची उन्होंने तैयार की है की रिपोर्ट, डिप्टी आरएमओ से धान क्रय के संबंध में जानकारी ली गई। जिसके बारे में बताया गया कि 1 नवंबर से धान क्रय शुरू होगा, जिसका लक्ष्य 96800 टन का है। जनपद में 66 धान क्रय केंद्र खुले होने की उन्होनें जानकारी दी। उनसे मार्केटिंग की स्थिति की भी जानकारी ली गई। जिला गन्ना अधिकारी से गन्ना के बकाया भुगतान के संदर्भ में पूछा गया। जिला पंचायत राज विभाग से सामुदायिक शौचालय की स्थिति, स्कूल शौचालय, इन सब की रिपोर्ट ली गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कायाकल्प योजना के तहत क्या-क्या कार्य हुए हैं इसकी प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में कितने आवास आवंटित हुए हैं कितने पेंडिंग हैं इसकी जानकारी परियोजना निदेशक से ली गयी। बिजली विभाग से बकाया बिजली बिल, जर्जर तार, वोल्टेज, बिजली आपूर्ति, इन सब कार्यों की रिपोर्ट ली गई। लोक निर्माण विभाग से सड़कों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित जितने भी मामले थे उनके बारे में आवश्यक रिपोर्ट ली गई। समाज कल्याण विभाग से सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जानकारी मांगी गई। जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुई थी, कुल 120 विवाह करवाए गए 225 लक्ष्य के सापेक्ष। वृद्धावस्था पेंशन योजना में यह जानकारी सामने आई कि 8678 लाभार्थियों को इस महीने में पेंशन स्वीकृत किया गया है।
छात्रवृत्ति योजना के तहत कितने मामले पेंडिंग है, और कितनों को भुगतान हो चुका है इसके बारे में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी से कुपोषित बच्चों के संदर्भ में जानकारी पूछी गयी।  बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने शिक्षकों की कमी से नोडल अधिकारी को अवगत कराया, कृषि विभाग के उप निदेशक द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान  निधि के संदर्भ में बताया गया कि 26065 अवशेष में 5932 कृषकों के खाते में भुगतान हो चुका है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित किसानों की भी जानकारी मांगी गई। उद्योग विभाग से ओडीओपी परियोजना में लाभान्वित कृषकों की सूची मांगी गई। इस बैठक की अगली कड़ी में नोडल अधिकारी ने 50 लाख से ऊपर की निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। जिसमें लोक निर्माण विभाग के कई सारे मामले बस स्टैंड निर्माण, राजकीय मेडिकल कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय सुकरौली के अवशेष कार्यो को शीघ्रतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता को दिया गया। इस क्रम में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, नाला निर्माण,  अग्निशमन केंद्र हाटा, कसया, कप्तानगंज में चल रहे निर्माण आदि की समीक्षा की गई। निर्माण कार्य के धीमापन की वजह बारिश और जल जमाव बताया गया। नोडल अधिकारी ने सभी कार्यों को समय से करवाने के निर्देश दिए। आइजीआरएस के संदर्भ में नोडल अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा विशेष रूप से रूचि ली जा रही है, और विशेष रूप से इसकी समीक्षा भी की जाती है। अतः हर आवेदन को गंभीरता से लेकर निस्तारण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने इस बात पर भी फोकस किया कि लाभार्थियों के हित के लिए जो भी योजनाएं चल रही है, उन कार्यों को नवंबर से दिसंबर तक पूरा किया जाए व जो कार्य पूरा हो चुके हैं उन का शिलान्यास व उद्घाटन समय से पूरा करवाया जाए। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में लाभार्थियों का चयन, निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करने का उन्होंने आश्वासन दिया।
*◆ महिला थाना व मलिन बस्ती का किया निरीक्षण:-*
नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद के द्वारा आज महिला थाना पडरौना के पास स्थित मलिन बस्ती काशीराम कॉलोनी का निरीक्षण किया।
शनिवार को मलिन बस्ती के निरीक्षण में नोडल अधिकारी ने सफाई, बिजली, पानी निकासी, पेयजल व्यवस्था, पानी टंकी, नाली, कूड़ा एवं सड़क व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई कर्मी नहीं दिखे इस पर नोडल अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी पडरौना को कड़े निर्देश दिए एवं एक स्थाई व्यवस्था करवाने हेतु निर्देशित किया। तो वही जिलाधिकारी ने पूछा कि यहां सफाई कर्मी का आवंटन अभी तक क्यों नहीं हुआ। अधिशासी अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए नोडल एवं जिलाधिकारी ने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की। निवासियों ने कई सारी समस्याएं गिनाई, जिसमे सफाई कर्मी का न होना, पानी की समस्या, कूड़ा आदि प्रमुख थे। इस पर नोडल एवं जिलाधिकारी नाराज दिखे। इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी पडरौना एएन सिंह ने एक अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को पूरा करने का आश्वासन दिया। तथा दो सफाई कर्मियों की तैनाती उक्त बस्ती में करवाये जाने की बात की।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *