शिक्षण कार्य की गुणवत्ता,विद्यालयीअभिलेखों की जांच,डीबीटी डाटा फिडिंग में तेजी लाने को कहा
कुशीनगर। बीईओ तमकुही ने गुरूवार को 8 परीषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य के गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही विद्यालय के अभिलेखों की भी जांच की।उन्होने डीबीटी डाटा फीडिंग कार्यो की जानकारी लेने के बाद इस कार्य में तेजी लाने की बात कही।
खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही अंकिता सिंह ने गुरूवार को प्राथमिक विद्यालय माधोपुर,पूर्व मावि माधोपुर,प्रावि मुन्नीपट्टी,प्रावि श्यामपट्टी,प्रावि गोसाईपट्टी, प्रावि चखनी मिश्र,प्रावि गौरी इब्राहिम एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरी नरोत्तम का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीईओ ने छात्रों से हिन्दी,गणित,विज्ञान,अंग्रेजी आदि विषयों से प्रश्न पूछकर शिक्षा के गुणवत्ता की जानकारी ली,संतोषजनक जवाब मिलने पर छात्रों की सराहना की तो वहीं कुछ को पढ़ाई में तेजी लाने की बात कही। स्कूलों में बन रही मध्यान्ह भोजन के मीनू एवं गुणवत्ता की जानकारी भी छात्रों से ली गयी।तो वहीं शिक्षक उपस्थिति,छात्र उपस्थिति,पत्र व्यवहार पंजिका,एसएमसी पंजिका,निरीक्षण पंजिका,मिड डे मिल,शिक्षक डायरी,उपभोग पंजिका आदि पंजिकाओं की जांच की।निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से डीबीटी कार्यो की प्रगति की जानकारी लेने के बाद उसमें तेजी लाने की बात कही।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही अंकिता सिंह ने कहा कि विद्यालयों की जांच की गयी,अधिकांश विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था बेहतर मिली।उन्होंने कहा कि विद्यालय से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को शिक्षक, पूर्ण एवं सुव्यवस्थित रखें।बीईओ ने कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
