कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी नेताओं के रिहाई व मारे गए किसानों की दोषियों की गिरफ्तारी संबंधित ज्ञापन सौंपा
कुशीनगर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्यपाल के संबोधन जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की मांग कर रहे वापस लौट रहे निहत्थे किसानों के ऊपर गाड़ियों से रौंदकर निर्मम हत्या कर दी गई लेकिन आज तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जो पीड़ित मृतक एवं घायल परिवार से मिलने जा रहे थे उन्हें पुलिस द्वारा असंवैधानिक तरीके से 4 अक्टूबर को सीतापुर में ही गिरफ्तार करके रखा गया प्रदेश सरकार का यह कृति घोर निंदनीय है कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि लखीमपुर में गाड़ी से कुचल कर मारे गए किसानों के अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। लखीमपुर घटना का सुप्रीम कोर्ट के जजों से न्यायिक जांच कराया जाए और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित समस्त
गिरफ्तार कांग्रेसी नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए संबंधित ज्ञापन सौंपा इस दौरान राजकुमार सिंह राधेश्याम पासवान, संन्तोष श्रीवास्तव, धनंजय सिंह पहलवान, संदीप कुमार सिंह पटेल, कुशीनगर विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जगदंबा सिंह एडवोकेट, जितेंद्र पटेल एडवोकेट, अनवर जॉकी, ब्रज भूषण गुप्ता, सीताराम प्रधान, नंदलाल चौहान, संदीप विश्वकर्मा, बृज किशोर पटेल एडवोकेट, लालबाबू, अजय कुमार जयसवाल, मनोज सिंह, अर्जुन सिंह, असलम, अखलाक खान, वाजिद अली आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
