दुर्लभ प्रजाति के कुछुओ के साथ छह तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने बरामद किए कुल 218 कछुए
कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान छह कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकडे गये तस्करो के पास से पुलिस ने कुल 218 कछुए बरामद किए है। इनमे कुछ दुर्लभ प्रजातियो के कछुए भी है। बरामद कछुओ की कीमत लाखो रुपये आंकी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पडरौना कोतवाली पुलिस ने सिंहापट्टी मे वाहन चेकिंग के दरम्यान एक पिकअप की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप मे रखे प्याज के बोरी के नीचे 67 अदद बडे कछूए व 151 अदद छोटे कछूए कुल 218 अदद कछूआ बरामद हुआ है।पडरौना कोतवाली ने बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किए गये तस्कर रजनीश पुत्र दीवान निवासी पिपर दौरा थाना कोतवाली महराजगज जनपद महराजगंज, राकेश निवासी पकड़ी थाना हनुमानगंज कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर, विनोद पुत्र सुरेश साकिन महेसुआ थाना हनुमानगंज कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर, राजू पुत्र नन्हे साकिन पकड़ी थाना हनुमानगंज कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर, सुरेश पुत्र विधुआ साकिन पकड़ी थाना हनुमानगंज कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर, बाबूलाल पुत्र भान निवासी सड़िया थाना कोतवाली महराजगंज जनपद महाराजगंज के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या – अपराध संख्या- 425/2021धारा 9,39,48ए,49बी,51 वन्य जिव संरक्षण अधिनियम व धारा- 2,69,41,42,52ए भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही मे जुटी है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
कुछुआ को तस्करी के लिए बंगाल ले जा रहे तस्करों के गिरफ्तार करने वालो मे उपनिरीक्षक बेदप्रकाश चौकी इंचार्ज बांसी, वन दरोगा राम ध्यान पाण्डेय, हेड कॉन्स्टेबल जिलाजित सिंह थाना कोतवाली पड़रौना, कॉन्स्टेबल सत्यप्रकाश यादव थाना कोतवाली पड़रौना
कॉन्स्टेबल ज्ञान प्रकाश सूर्यवंशी थान कोतवाली पड़रौना, वन रंक्षक आकाश चन्द्र त्रिपाठी वन विभाग, वन दैनिक चौकीदार जवाहर प्रसाद वन कुशीनगर शामिल रहे।
