06 June, 2026 (Saturday)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी, सोनिया गांधी सहित इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। इस खास अवसर पर देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सहित तमाम नेताओं ने आज राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

jagran

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजघाट और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि दी।

jagran

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भी आज राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।

jagran

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने विजय घाट पर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपिता की 152वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

jagranकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

jagran

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

jagran

इस खास अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में पीएम ने लिखा,’ महात्मा गांधी के महान सिद्धांत विश्व स्तर पर प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया है। उन्होंने लिखा,’ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed