06 June, 2026 (Saturday)

सशर्त वार्ता चाहती है सरकार जिसमें किसान नहीं होंगे शामिल- टिकैत

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने बुधवार को केंद्र सरकार पर मीडिया से झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया से सरकार कह रही है कि वह वार्ता के लिए तैयार है लेकिन किसान इसकेे लिए तैयार नहीं है। टिकैत ने बताया, ‘सरकार सशर्त वार्ता करना चाहती है जिसमें किसान हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे। इसका मतलब है कि उन्होंने पहले ही समझौते का मसौदा तैयार कर लिया है और चाहते हैं कि किसान इसपर हस्ताक्षर कर दें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कल मैंने कुछ कहा था जिसका गलत मतलब निकाला गया। वास्तव में मेरा मतलब था कि केंद्र का अगला निशाना मीडिया हाउस हैं। हमने मीडिया के खिलाफ कुछ नहीं कहा था।’

मंगलवार को छत्तीसगढ़ में राजिम कस्बा मंड़ी में मंगलवार को 15 हजार से अधिक किसानों को संबोधित करते हुए टिकैत  ने कहा- सरकार नहीं थी, नहीं है और आगे नहीं रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार झूठ बोलती है। उसने कहा, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) थी, है और रहेगी लेकिन सभी फसलों को एमएसपी मिलती नहीं है। हम भी कहेंगे कि सरकार नहीं थी, नहीं है और नहीं रहेगी।

सरकार को चेतावनी देते हुए टिकैत ने कहा, केंद्र सरकार ने अगर तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए तो हर राज्य की राजधानी को दिल्ली बना दिया जाएगा। जो राज्य सरकार किसान का साथ नहीं देगी, उसका चेहरा नहीं बनेगी उस राज्य और राजधानी को भी दिल्ली बनाने में देर नहीं लगेगी। टिकैत ने कहा, याद रखिए अगर यह आंदोलन असफल हुआ तो फिर इस देश में कोई आंदोलन नहीं हाे पाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *