06 June, 2026 (Saturday)

2022 में उत्तर प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार/ विनोद तेजियान

( सहारनपुर ) समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में दलित मजदूर किसान सम्मेलन का आयोजन दिल्ली रोड़ स्थित एक बैंक्वेट हॉल में किया गया जिसमें हजारों की संख्या में दलित समाज के लोगों ने हिस्सा लिया वहीं सबसे बड़ी बात यह रही की दस बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में सांय 4बजे तक महिलाएं पुरुष बुजुर्ग वक्ताओं को सुनते रहे न किसी को भूख लगी न ही प्यास समा ऐसा बंधा लोग अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए कार्यक्रम में पहुचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा ने कहा कि भाजपा की मनमानी का शिकार हर वर्ग हुआ है भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता की कमर टूट गई है ऐसे में अब समाजवादी पार्टी ही लोगों को राहत दिला सकती है समाजवादी पार्टी में शामिल हुए व कार्यक्रम के संयोजक पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ दलित नेता विनोद तेजियान ने कहा की उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में अंतिम मौका है की सपा की सरकार बनाई जाए सभी जातियों धर्मो के लोगों को मिलजुल कर अपना मत समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करना होगा उन्होंने कहा की अगर ऐसा नही हुआ तो 2024में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की मोदी सरकार आने पर एनआरसी लागू की जायेगी और फिर कभी इस देश में चुनाव नही होगा उन्होंने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर व राममनोहर लोहिया का ज़िक्र करते हुए कहा की इन दो महान शक्सियतो ने देश को उच्चस्तरीय पायदान पर लाने के लिए दिन रात एक किया लेकिन मनुवादी सोच रखने वाले लोगों ने सता को कब्जा कर देश को धर्म जाति के नाम पर बाटने का काम किया है विनोद तेजियान ने कहा की अब अंतिम अवसर है की सभी एक जुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर देश और प्रदेश को बरबाद होने से बचा ले वहीं उन्होंने कहा की प्रदेश की योगी सरकार व भाजपा ने उत्तर प्रदेश में हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करके आपस में बांटने का काम किया है जबकि समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव ने सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है वही दलित समाज का अब भला केवल सपा की सरकार में ही हो सकता है कार्यक्रम में युवा स्टार प्रचारक नोमान मुर्तजा धर्मेन्द्र यादव सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव पूर्व मंत्री लियाकत अली एडवोकेट कार्यक्रम संयोजक विनोद तेजियान ज़िला अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दुखेड़ी जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी जिला सचिव कुलदीप यादव आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे दलित मजदूर किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी शामिल रही वहीं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर छपी टी शर्ट पहने करीब तीन दर्जन नौजवानों ने अनोखा प्रदर्शन कर आए अतिथियों का स्वागत किया
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *