07 June, 2026 (Sunday)

कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ का क्लाइमैक्स किया शूट, बोले- ‘ये मेरे लिए सबसे मुश्किल था’

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। कार्तिक आर्यन फिल्म के शूटिंग सेट से कई तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में कार्तिर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने इस फिल्म का पूरा क्लाइमैक्स शूट कर लिया है। ये क्लाइमैक्स शूट करना उनके लिए अब तक का सबसे मुश्किल शूट रहा है। कार्तिक आर्यन ने खुद ही इसके बारे में फैंस को बताया है।

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। खासकर कार्तिक आर्यन अपने फैंस के साथ फिल्म के शूटिंग सेट का अपडेट शेयर करते रहते हैं। इन दिनों कार्तिक फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ के क्लाइमैक्स क्लैप की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने क्लैइमैक्स सीन को शूट करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ‘भूल भुलैया 2’ का क्लाइमैक्स 162 का क्लैप नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘शॉट 162। सबसे मुश्किल सीक्वेंस में से एक की शूटिंग पूरी हो गई है। भूल भुलैया 2 का क्लाइमैक्स। पूरा हफ्ता सभी ने इस पर लगाया है और ये एक अच्छा टीम एफर्ट साबित हुआ।’

बता दें कि इससे पहले भी खबरें सामने आईं कि कार्तिक आर्यन के लिए फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का क्लाइमैक्स शूट करना सबसे मुश्किल रहा। इसे शूट करने के दौरान कार्तिक आर्यन को जोर से चिल्लाना था। ऐसा करते समय कार्ति इतने ज्यादा एफर्ट के साथ चिल्ला दिये कि उनकी आवाज ही चली गई। जिसके बाद फिल्म से जुड़े लोगों ने भी कार्तिक आर्यन की मेहनत की खूब सराहना की। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री तब्बू भी हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *