मंडलायुक्त के ताबड़तोड़ निरीक्षण से छूटे मातहतों के पसीने आधा दर्जन स्थानों पर पहुंचे मंडलायुक्त, किया निरीक्षण
( सिद्धार्थनगर )। मंडलायुक्त बस्ती मंडल गोविंद राजू एन.एस. ने मंगलवार को बांसी तहसील में विभिन्न विभागों के आधा दर्जन स्थानों का निरीक्षण किया। आयुक्त के ताबड़तोड़ निरीक्षण से अधीनस्थों के पसीने छूटते नजर आए।
मंगलवार को आयुक्त बस्ती मंडल गोविंद राजू एन.एस. ने जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बासी और खेसरहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने क्लासरूम स्टोर रूम रसोई आदि का गहन निरीक्षण किया और वार्डन को साफ सफाई आदि के साथ सभी कक्षाओं में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पढ़ाई कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में मंडलायुक्त जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) बांसी का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने खराब फर्नीचर और अलमारियों को ठीक कराने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि साफ सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। मंगलवार को ही मंडलायुक्त और डीएम ने नगर पालिका परिषद बांसी में बने कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी को गोवंश को भूसा के साथ पशु आहार, चोकर आदी देने का निर्देश दिया। बीमार गोवंश को अलग रखने का निर्देश दिया। आयुक्त ने पशु आहार के स्टॉक रूम को भी देखा। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासी के निरीक्षण के लिए पहुंचे निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने टीकाकरण कक्ष ओपीडी कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था को ठीक कराने का निर्देश दिया इसी क्रम में आयुक्त डीएम के साथ बांसी में निर्मित कांशी राम आवास का भी निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
