भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ सीमा पर एक नेपाली गिरफ्तार
( सिद्धार्थनगर ) भारत नेपाल के बढ़नी सीमा पर एक नेपाली नागरिक के पास से एस एसबी ने चेक पोस्ट पर रूटीन चेकिंग के दौरान 84 हजार भारतीय रू तथा दो लाख बारह हजार नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया ।
एस एसबी बढ़नी बीओपी निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि कस्टम रोड पर स्थित एस एसबी चेक पोस्ट पर जवानों ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति के पास से झोले में रखा 84 हजार भारतीय रू तथा दो लाख बारह हजार नेपाली मुद्रा बरामद किया है। बरामद उक्त रूपये का डिटेल पकड़े गये व्यक्ति से माँगने पर वह नहीं दिखा सका । पूछताछ के दौरान पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम राम प्रसाद भंडारी पुत्र स्व हेमराज भंडारी निवासी गाविस व थाना रजस्थल जिला गुल्मी नेपाल बताया
कहा कि पकड़े गये उक्त व्यक्ति को रूपये सहित अग्रिम कार्यवाही हेतु भारतीय कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
चेकिंग के दौरान एस एसबी के ए एसआई बुद्धदेव चक्रवर्ती , हेका ० ओमवीर यादव , हेमराज , राजनाथ वर्मा , शालिनी यादव , पिंटू गौड़ आदि मौजूद रहे।
