टाइगर श्रॉफ ने फ्लॉन्ट की अपनी परफेक्ट बॉडी, देखते ही फैंस बोले- ‘हमें भी इसका राज बता दो’
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। टाइगर की मस्कुलर बॉडी के यंगस्टर्स दीवाने हैं। आजकल के युवा टाइगर जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं। टाइगर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में टाइगर ने एक बार फिर से अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट की है।
टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब तो टाइगर ने Koo App पर भी डेब्यू कर लिया है। ऐसे में अभिनेता इंस्टाग्राम, ट्विटर और कू एप तीनों पर ही काफी एक्टिव रहते हैं। टाइगर ने हाल ही में अपने तीनों आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। जिसे देख उनके फैंस एक बार फिर से उनकी इस फिटनेस का राज जानने के लिए उतावले हो रहे हैं।
शेयर किए गए इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ शॉर्ट्स पहने हुए हैं और रेत पर दौड़ लगा रहे हैं। वीडियो में टाइगर की बॉडी कमाल की लग रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से वायरल हो रहा है। टाइगर के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ कमेंट कर टाइगर से उनकी फिटनेस का राज़ भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘गणपत’ का एलान किया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही टाइगर ने इस फिल्म का एलान एक वीडियो शेयर करते हुए किया था। इसके अलावा टाइगर फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं। साथ ही साथ ‘बागी 4’ का भी हिस्सा टाइगर रहने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों में टाइगर श्रॉफ जमकर एक्शन करते नजर आएंगे। टाइगर इन दोनों फिल्मों के लिए कुल 25 देशों में शूटिंग करेंगे। फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की दिसंबर में शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
