06 June, 2026 (Saturday)

जिलाधिकारी के साथ विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश

( सिद्धार्थनगर )  जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत मा0 विधायक कपिलवस्त  श्यामधनी राही द्वारा जिलाधिकारी  दीपक मीणा एवं उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप के साथ तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत धौरीकुईया के समस्त टोलो का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी    ने संबधित अधिकारी को बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ से संबधित आवश्यक व्यवस्था कराने को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी  दीपक मीणा द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों से वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि शासन/प्रशासन द्वारा हर सम्भव राहत सामग्री/सुविधा दी जायेगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सामग्री की कमी नही होनी चाहिए। इसके साथ ही संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने संबधित लेखपाल को फसलो का सर्वे कर मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया गया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *