06 June, 2026 (Saturday)

आगामी इलेक्शन चुनाव नहीं चुनौती है- ओम नारायण यादव सपा छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की समीक्षा बैठक

( सिद्धार्थनगर )। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन छात्रसभा की जनपद स्तरीय संगठन विस्तार एवं समीक्षा बैठक समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर छात्रसभ जिलाध्यक्ष विष्णु उमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम तथा समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम नारायण यादव रहे l
समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम नारायण यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश का चुनाव,चुनाव नहीं, बल्कि एक चुनौती है आज देश बहुत ही विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है ऐसे में हमारे नौजवान पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है, कार्यकर्ता अपने प्रत्येक बूथों पर 10 यूथ को जोड़कर अपने प्रत्येक बूथो को मजबूत करने का काम करें तभी हमारा नारा, हमारा बूथ… सबसे मजबूत, सार्थक होगा। कार्यकर्ताओं को उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमारा बूथ जीतना जरूरी है, अगर हमने अपना बूथ जीत लिया तो समझ लीजिए कि हमने अपने नेता को और अपनी पार्टी को जीता दीया।
जिलाअध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा कि सभी छात्र सभा के साथी आज ही से अपने अपने गांव और अपने अपने बूथो पर लग जाए और इस परिवर्तन की लहर को आंधी और तूफान में बदलने का काम करें।
समीक्षा बैठक कार्यक्रम को मोहम्मद शहजाद,वकार मोइज खान, राहुल यादव, उग्रसेन प्रताप सिंह,वीरेंद्र तिवारी,कपिल मुनी यादव,अनूप त्रिपाठी,शशांक शेखर त्रिपाठी,अंबिकेश श्रीवास्तव, हरिनायरण यादव आदि ने संबोधित किया l
समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप गोलू मिश्रा,शहजाद खान,दीपक कांदू,राहुल पांडेय,विजय यादव, सदाम शाह, रामसरुप पांडेय, सैफ फारूकी, अज़ीम खान, अजहर खान,हारून,राकेश दुबे,अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *