07 June, 2026 (Sunday)

मां बनने के बाद नुसरत जहां ने फिर दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज़, यूज़र्स ने कहा- आपके बच्चे को देखना है..

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और लोकप्रिय अभिनेत्री नुसरत जहां आजकल अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। नुसरत हाल ही में मां बनी हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी।

अस्पताल से लौटते हुए नुसरत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ, जिसमें उनके साथ साथी कलाकार यश दासगुप्ता बच्चे को थामे हुए दिखायी दिये। नुसरत और यश के रिलेशनशिप में होने की ख़बरें आती रही हैं। अस्पताल से छुट्टी के बाद मंगलवार को नुसरत अपने पुराने अंदाज़ में वापस नज़र आयीं और सोशल मीडिया में अपनी एक ग्लैमरस फोटो पोस्ट की।

इस तस्वीर के साथ नुसरत ने कुछ नहीं लिखा है। अलबत्ता कैप्शन से लगता है कि किसी फोटोशूट की है। नुसरत ने इस तस्वीर के साथ बस इतना लिखा- बिहाइंड द कैमरा। नुसरत की इस तस्वीर को उनके कई फैंस ने पसंद किया है, मगर तमाम यूज़र्स ऐसे भी हैं, जो नुसरत की ज़िंदगी में हुए ताज़ा डेवलेपमेंट पर कमेंट कर रहे हैं। इनमें कुछ यूज़र्स ऐसे हैं, जो नुसरत से बच्चे के बारे में पूछ रहे हैं और नवजात की सूरत दिखाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें, नुसरत ने 26 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। हालांकि, नुसरत ने इस पूरे समय ख़ामोशी से काम किया है। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने ना इसकी पुष्टि की और ना ही खंडन किया। वहीं, बच्चे के पिता को लेकर भी नुसरत ने कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बच्चे का नाम ईशान (Yishaan) होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन नुसरत की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनके कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता यश दासगुप्ता ने ज़रूर डिलीवरी के बाद मीडिया से नुसरत और बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की थी।

नुसरत कई महीनों से अपने पति निखिल जैन से अलग रह रही हैं। जब नुसरत की प्रेग्नेंसी की ख़बरें आयी थीं तो निखिल ने कहा था कि बच्चा उनका नहीं है, क्योंकि वो काफ़ी समय से अलग हो चुके हैं। अभिनेता यश के साथ नुसरत के रिश्ते की ख़बर पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान आयी थीं। निखिल और नुसरत के अलग होने की पुष्टि तब हुई, जब उन्होंने अपने स्टेटमेंट में निखिल के साथ शादी को अवैध बताया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *