केआरके ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया बॉलीवुड की एक अभिनेत्री है पाकिस्तान की जासूस
बॉलीवुड अभिनेता और खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके (कमाल आर खान) उन कलाकारों में से एक हैं जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलते हैं। केआरके बॉलीवुड सितारों और उनकी फिल्मों के बारे में भी खुलकर बयानबाजी करते रहते हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड की एक अभिनेत्री को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
केआरके ने कहा है कि बॉलीवुड में एक विदेशी अभिनेत्री भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की जासूस है। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कही है। केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करने के अलावा पोस्ट्स भी साझा करते रहते हैं। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जासूस अभिनेत्री की बात करते हुए सरकार से कार्रवाई करने की अपील की है।
.jpg)
इससे पहले केआरके बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और शिल्पा शेट्टी की बहन अभिनेत्री शमिता शेट्टी की उम्र को लेकर प्रतिक्रिया देने की वजह से चर्चा में थे। दरअसल इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी की उम्र को लेकर काफी चर्चा है। वहीं हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानि केआरके ने भी अपनी राय व्यक्त की।
केआरके, जो शमिता के साथ बिग बॉस 3 के कंटेस्टेंट थे, ने ट्वीट किया, “बिग बॉस के घर के प्रतियोगी #शमिता शेट्टी के बारे में सही हैं! मैंने उनके साथ #BiggBoss3 2009 में किया था, जब वो 35 साल की थीं। इसलिए अब वह 48 साल की हो गई हैं।’हालांकि, ट्विटर यूजर्स शमिता के बचाव में कूद पड़े और केआरके को याद दिलाया कि उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी की उम्र भी 48 नहीं हुई है। शिल्पा 46 साल की हैं तो शमिता 48 की कैसे हो सकती हैं।
