07 June, 2026 (Sunday)

गरीबी के कारण घर बैठीं हाकी की नेशनल प्‍लेयर बहनें फ‍िर थामेंगी स्टिक, समाजसेवी अभिषेक उठाएंगे खर्च

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर निवासी रिया व रश्मि के हाकी खेलने में अब गरीबी की बेडिय़ां बाधा नहीं बनेंगी। शाहपुर के समाजसेवी एवं व्यवसायी नंबरदार अभिषेक ठाकुर दोनों हाकी खिलाड़ी बहनों को स्पोट्र्स सेंटर पटियाला में हाकी का प्रशिक्षण दिलाएंगे। दैनिक जागरण ने दोनों बहनों की दास्तां को प्रमुखता से उठाने के बाद नंबरदार अभिषेक ठाकुर उनके घर शाहपुर की प्रेई पंचायत के परसेल गांव गए थे। खिलाड़ी बहनों व उनकी मां कल्पना से बातचीत की। उन्हें आर्थिक मदद भी दी। रिया व रश्मि के कहने पर जालंधर से दोनों के लिए हाकी स्टिक समेत पूरी किट मंगवाकर दी।

रश्मि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में जमा दो में पढ़ती है। रिया भी जमा दो में ही है। नंबरदार अभिषेक ठाकुर ने रैत स्कूल के डीपी मुकेश मन्हास से दोनों बहनों के प्रशिक्षण के बारे में बात की। मुकेश के मुताबिक जमा दो के बाद ही दोनों को किसी अकादमी में एडवांस ट्रेनिंग के लिए भेजा जा सकता है। हिमाचल में सिर्फ शिक्षा विभाग का स्पोट्र्स हास्टल माजरा (सिरमौर) ही है जहां लड़कियों को हाकी सिखाई जाती है।

यह है मामला

शाहपुर हलके की प्रेई पंचायत के परसेल गांव की हाकी खिलाड़ी रिया व रश्मि चार बार नेशनल खेल चुकी हैं। पिता प्रभात सिंह की मौत के बाद बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली 20 वर्षीय रिया व 17 वर्षीय रश्मि अपने खेल को जारी रखने में असमर्थ हैं। रिया स्पोट्र्स हास्टल माजरा (सिरमौर) व रश्मि साई धर्मशाला में हाकी की बारीकियां सीखती थीं। तीसरी बहन 15 वर्षीय नेहा दसवीं में पढ़ती है। स्लेटपोश मकान के एक कमरे में तीनों बहनें मां कल्पना के साथ गुजर-बसर कर रही हैं। मां मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *