‘बिग बॉस में होने वाली है रेखा की धमाकेदार एंट्री! शो में निभाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या हो वो?
विवादित शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ को लेकर एक बार फिर से दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस शो को इस बाद सलमान खान नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन इस बार जो खबर है उसे सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार रेखा की एंट्री करने वाली हैं। शो में उनकी एंट्री एक खास वजह से हो रही है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।
रेखा को दी जाएगी खास जिम्मेदारी
पीपिंगमून की खबर के मुताबिक, ‘बिग बॉस’ के मेकर्स एक्ट्रेस रेखा को एक बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। खबरों की मानें तो रेखा शो में ‘ट्री ऑफ फॉर्च्यून’ नाम के एक नए फीचर के लिए वॉयसओवर कर रही हैं। रेखा की आवाज सुनना ‘बिग बॉस’ के दीवानों के लिए कॉफी खास होने वाला है। ‘बिग बॉस औटीटी’ को अब सिर्फ 5 सप्ताह ही बचे हैं। इसके बाद सलमान खान खान एक बार फिर से ‘बिग बॉस 15’ को होस्ट करते नजर आएंगे। ‘बिग बॉस 15’ के पहले दिन ही रेखा खास जिम्मेदारी निभाती हुई देखी जाएंगी।
रिपोर्ट की मानें तो ‘ट्री ऑफ फॉर्च्यून’ फॉर्मेट के जरिए रेखा शो के सभी कंटेस्टेंट को सलमान खान से मिलताएंगी। वहीं रेखा शो के टॉट कंटेस्टेंट्स के साथ प्लस और माइनस पॉइंट्स को भी हाइलाइट करते करते हुए उनकी खूबियां बताएंगी। साथ ही ये भी बताएंगी कि आखिर क्यों टॉप कंटेस्टेंट्स इस बिग बॉस 15 का हिस्सा बन सकते हैं। रेखा शो के दौरान ये भी बताएंगी कि वे कैसे रियलिटी शो के 15वें सीजन में एंट्री करने के लिए मजबूत दावेदार हैं। सुनने में ये भी आ रहा है कि रेखा ने पहले से ही जुहू स्टूडियो में इसके लिए डबिंग कर ली है।
